जमीन के बदले नौकरी के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव दस घंटे की पूछताछ के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के दफ्तर से बाहर आ सके। ईडी की विशेष टीम ने पटना के गांधी मैदान इलाके में मौजूद जोनल कार्यालय में उनसे पूछताछ की। सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे लालू प्रसाद अपनी बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती के साथ ईडी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्हें कार्यालय के दूसरे तल पर ले जाया गया। फिर पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ। रात नौ बजे लालू ईडी दफ्तर से बाहर आए। इसी मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से मंगलवार को ईडी पूछताछ करेगी।
पूछताछ के लिए दिल्ली ईडी मुख्यालय से करीब 12 अधिकारियों की विशेष टीम पटना आई है, जिसमें केस के अनुसंधान अधिकारी समेत अन्य शामिल हैं। पूछताछ की पूरी प्रक्रिया के बारे में अधिकृत तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। परंतु सूत्रों के अनुसार, तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल 2004 से 2009 के बीच नौकरी के बदले जमीन मामले से जुड़े 50 से अधिक सवाल पूछे गए।
इतनी लंबी पूछताछ के दौरान लालू प्रसाद को चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन और शाम का नाश्ता भी दिया गया। डॉक्टर की तरफ से लिखी हुई सभी दवाइयां भी उन्हें निर्धारित समय पर खाने की अनुमति दी गई। इन दवाइयों को खिलाने के लिए कुछ अंतराल पर बेटी मीसा भारती को अकेले कार्यालय के अंदर आने की अनुमति दी जाती थी।
सवालों की झड़ी
लालू प्रसाद से पूछा गया कि कितने लोगों से जमीन लेकर रेलवे में किन पदों पर कहां-कहां नौकरी दी गई है। इन जमीन को पहले बेनामी कंपनियों के नाम पर ली गई, जिसकी निदेशक उनकी पत्नी, बेटियां, बेटा समेत उनके अन्य करीबी थे। कई जमीन उनके परिजनों और करीबियों के नाम पर भी लिखवाई गई थी, इसकी सच्चाई क्या है।
कुछ दिनों पहले गिरफ्तार हुए सीए अमित कात्याल को लेकर भी कई सवाल पूछे गए। ईडी की टीम हाल में उनके खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर 4751 पन्नों की चार्जशीट के अलावा ह्रदयानंद चौधरी के स्वीकृति बयान को भी साथ लेकर आई थी। इसे दिखाते हुए भी लालू प्रसाद से कई सवाल पूछे गए।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…