समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के एसएच 88 किनारे बाजार समिति के पास होली मिशन स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव ने किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत मिथिला विधि विधान से किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान आईपीएस विकास वैभव ने बिहार की गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए अपने मुहिम ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ के संदेश को साझा किया।
इस दौरान उन्होंने कहा की बच्चों में कौशल संवर्धन के लिए उत्कृष्ट शिक्षा व उद्यमिता जरूरी है, ताकि आगे चलकर छात्र लोगों को रोजगार दे सके। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल बिहार के उज्जवल भविष्य निर्माण में योगदान करेंगे, इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान गायिका सुप्रिया कुमारी ने समां बांधा तो तालिया की गरगराहट से स्थल गुंज उठा। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया।
मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनीता शर्मा, प्रिंसिपल अमृत रंजन, निदेशक धर्माश रंजन, सचिव विभा कुमारी, डॉ. एसके अहमद, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रमोद, एसके वर्मा, शंकर मिश्रा, मो. फिरोज, केके वर्मा आदि मौजूद थे। बता दें की होली मिशन स्कूल का यह चौथा ब्रांच है। शहर के मोहनपुर, काशीपुर व सतमलपुर में तीन ब्रांच पहले से चल रहे हैं।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…