Bihar

न इस्तीफा दिया, न तबादला हुआ; फिर छुट्टी पर गए केके पाठक के ACS का चार्ज देने पर बवाल क्यों?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के चर्चित आईएएस अफसर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) केके पाठक के अपने पद (सिर्फ एसीएस पद, नौकरी नहीं) से इस्तीफा देने की चर्चा जोरों पर है। केके पाठक 8 जनवरी से छुट्टी पर चल रहे हैं। पाठक के छुट्टी पर जाने के बाद दो दिन से एक सरकारी पत्र वायरल है जिसके आधार पर उनके पदत्याग की अटकलें लग रही हैं। समस्तीपुर टाउन मीडिया ने पत्र की सच्चाई और अगर वो सही है तो उसका क्या मतलब है, इस बात को समझने के लिए प्रशासनिक कामकाज के तौर-तरीकों के जानकार लोगों से बात की। उनका क्या कहना रहा, ये आगे बताएंगे। पहले ये जानिए कि चर्चा कैसे और क्यों शुरू हुई।

1990 बैच के आईएएस अफसर केके पाठक 8 जनवरी से स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर हैं। सरकार ने उनकी अनुपस्थिति में शिक्षा विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव को विभाग के संपूर्ण कार्यों के निष्पादन का कार्यभार सौंपा है। पाठक ने पहले 14 जनवरी 2024 तक का अवकाश लिया था लेकिन बाद में उसे दो दिन बढ़ाकर 16 जनवरी तक कर दिया है। पाठक ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उपार्जित अवकाश (Earned Leave) स्वीकृत कराया है। अपर मुख्य सचिव की छुट्टी के मद्देनजर शिक्षा विभाग के कार्य निष्पादन की जिम्मेदारी 2007 बैच के आईएएस अधिकारी वैद्यनाथ यादव को सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की थी।

अब समझिए अटकल कैसे उड़ी। 13 जनवरी को शिक्षा विभाग का बड़ा कार्यक्रम है। बीपीएससी से शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण को पास करने वाले लगभग 1.10 लाख सफल कैंडिडेट में 25 हजार को सीएम नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में उस दिन नियुक्ति पत्र देने वाले हैं। बाकी कैंडिडेट को अलग-अलग जिलों में प्रभारी मंत्री ज्वाइनिंग लेटर देंगे। विभाग का बड़ा कार्यक्रम है तो कई फैसले लेने होंगे, कई आदेश भी जारी करने होंगे। विभाग के मुखिया केके पाठक रहेंगे नहीं तो कोई फैसला लेने की जरूरत हो तो सक्षम अफसर प्रभार में रहें, ये जरूरी है। जानकार लोगों का कहना है कि पाठक का एसीएस पद का प्रभार त्यागना एक औपचारिक प्रक्रिया है ताकि उस पद के फैसले लेने के लिए सरकार दूसरे को चार्ज दे सके।

इसलिए 9 जनवरी को सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें विधिवत पदभार छोड़ देने कहा ताकि छुट्टी के दौरान उनके पद के स्तर पर लिए जाने वाले फैसले बिना बाधा के हो सकें। जो पत्र वायरल है उसमें ऊपर लिखा भी है हिन्दी में- प्रभार प्रतिवेदन। इसका अंग्रेजी हुआ चार्ज। पाठक चूंकि 8-9 दिन की छुट्टी पर हैं इसलिए उनसे चार्ज लेकर किसी और अफसर को दिया गया है। लेकिन अटकल का सिर-पैर तो होता नहीं है। कभी दफ्तर से नेम प्लेट हटाने की बात तो कभी पद से इस्तीफे की बात उड़ती रही।

केके पाठक के पद से इस्तीफे की अटकलों पर राज्य सचिवालय सूत्रों ने कहा कि पाठक उपार्जित अवकाश पर हैं और उनका ट्रांसफर नहीं हुआ है। मतलब ये कि सरकार ने आगे कोई तबादला आदेश नहीं निकाला तो केके पाठक 17 जनवरी या जब भी छुट्टी से लौंटेगे उस दिन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पद संभाल लेंगे। नीचे देख लीजिए वो पत्र जिसके आधार पर पाठक के पद छोड़ने की अटकलबाजी शुरू हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

4 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

5 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

6 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

6 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

15 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

17 घंटे ago