Bihar

कल CM नीतीश करेंगे कैबिनेट की बैठक, कई एजेंडों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी को कैबिनेट की बैठक करेंगे. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:00 बजे से यह बैठक होगी. कैबिनेट की बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक को लेकर कैबिनेट विभाग की ओर से संबंधित सभी विभागों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया गया है.

नीतीश कैबिनेट पर रहेगी नजर :

बता दें कि पिछली कैबिनेट की बैठक 8 जनवरी को हुई थी जिसमें 19 एजेंडों पर मुहर लगी थी. अब एक सप्ताह बाद फिर से कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. क्योंकि चुनाव नजदीक है और नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं. ऐसे में देखना है 16 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार क्या कुछ फैसला लेती है?

पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया गया :

पिछली कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार ने नया विभाग खेल विभाग गठन करने का बड़ा फैसला लिया था. सभी खेलों को इस विभाग के तहत लाया गया. इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया था. सभी पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया गया था.

किसका मानदेय कितना हुआ :

मुखिया का ढाई हजार से बढ़ाकर 5000 रुपये किया गया, उप मुखिया का मानदेय 1200 से बढ़ाकर ढाई हजार किया गया. ग्राम पंचायत सदस्य 500 से बढ़ाकर 800 रुपए कर दिया गया. सरपंच का बढ़ाकर ढाई हजार से 5000 किया गया. उपसरपंच का 1200 से बढ़ाकर ढाई हजार कर दिया गया. ग्राम कचहरी सदस्य पंच का 500 से बढ़ाकर 800 रुपए किया गया. इससे सरकार पर 3 अरब 85 करोड़ से अधिक भार पड़ेगा.

आंगनवाड़ी सेविका सहायिका की बल्ले-बल्ले :

साथ ही आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाने का भी कैबिनेट में फैसला गया था. आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 5950 से बढ़कर अब 7000 हो गया तो वहीं आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 2975 से बढ़कर 4000 रुपए हो गया. सरकार पर 286.37 करोड़ से अधिक भार पड़ेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

8 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

9 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

9 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

12 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

13 घंटे ago