Bihar

बिहार विधानसभा में डाटा ऑपरेटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती के लिए आज आवेदन की लास्ट डेट, सेलेक्ट होने पर इतनी मिलेगी सैलरी

सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार विधानसभा सचिवालय में ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, ऑफिस अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 21 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके पास आज अंतिम मौका है।

इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र भर सकते हैं। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

आवेदन पत्र भरने का तरीका

अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन पत्र भरने में किसी प्रकार की दिक्कत हो रही हो तो वे यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

इस बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको जिस भी पद के लिए आवेदन करना है उसके नीचे दिए गये Apply Now Link पर क्लिक करना है। इसके बाद आप पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए आवेदन का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Bihar Vidhan Sabha Recrument 2024 Online Form Direct Link

भर्ती विवरण

बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से यह भर्ती कुल 183 पदों पर निकाली गयी है। इसमें से सुरक्षा गार्ड (सिक्योरिटी गार्ड) के 80 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए 40 पद, कार्यालय परिचारक के 54 पद और ड्राइवर के 9 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

4 मिनट ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

1 घंटा ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

2 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

12 घंटे ago