Samastipur

समस्तीपुर में श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, जानिए अस्पताल की खासियत..

बिहार के समस्तीपुर को 500 बेड वाला मेडिकल कॉलेज अस्पताल का सौगात मिला है. सरायरंजन के नरघोघी में बने श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया. उद्घाटन कार्यक्रम में सूबे के उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव सहित कई मंत्री शामिल रहे. अत्यानुधिक सुविधाओं से लैश ओटी समेत कई अन्य चीजों को लेकर यह अस्पताल अपने आप में बेहद खास है. वहीं समस्तीपुर के लिए पटना से सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एकसाथ रवाना हुए थे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी थी. वर्ष 2019 में सीएम नीतीश कुमार ने ही इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नींव रखी थी.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है SRJMCH

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जिले के लिए बहुत बड़ा वरदान है. यह पूरी तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. 500 बेड के अस्पताल वाले इस मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई की व्यवस्था है. सभी बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की गयी है. खास बात यह है कि ऑक्सीजन की सप्लाई अगर एक साथ सभी बेडों के लिए भी की जाये, फिर भी लगातार आठ घंटे तक ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकती है. इसके साथ ही, छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, डॉक्टरों व स्टॉफ के लिए क्वार्टर की व्यवस्था की गयी है. ओपीडी के साथ-साथ आइसीयू, लेबर रूम, ब्लड बैंक, दो अल्ट्रासाउंड, एक एक्स-रे मशीन लगाये गये हैं. दवा स्टॉक रूम, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी की व्यवस्था की गयी है. वहीं अत्याधुनिक रोटी बनाने वाली मशीन, आटा गूंथने वाली मशीन युक्त मॉड्यूलर किचेन,

बनाया गया अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर

श्रीराम जानकारी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है. ऑपरेशन थियेटर के ऊपर लैमिनार हेपा फिल्टर लगा हुआ है, जो बैक्टीरिया को फिल्टर कर लेता है, जिससे मरीजों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा. इसके अलावा नॉर्मल ओटी की व्यवस्था की गयी है. वहीं, मरीज के बेड भी अत्याधुनिक हैं. बेड रिमोट सुविधा से लैस है. मरीज अपनी सुविधानुसार इसका ऐडजस्टमेंट कर सकते हैं.

उद्घाटन के साथ ही काम करने लगेंगे कई विभाग

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में उद्घाटन के साथ ही कई विभाग काम करने लगेंगे. ओपीडी के साथ जनरल मेडिसिन विभाग, सर्जरी विभाग, स्त्री एवं प्रसूति राेग विभाग, नेत्र विभाग, शिशु रोग विभाग, रेडियोलॉजी तथा क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग काम करने लगेगा. इसको लेकर एसआरजेएमसीएच में 23 डॉक्टर, 24 मेडिकल कर्मी, 22 जीएनएम, 20 परिचारिका की नियुक्ति की गयी है. विभागों के संचालन की सभी व्यवस्था कर ली गयी है.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे सीएम-डिप्टी सीएम

बता दें कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी. जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. उद्घाटन कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिये भव्य पंडाल बनाये गये हैं. पंडाल के सामने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा मंत्रियों के लिए आकर्षक मंच बनाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

16 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

19 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

21 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

1 दिन ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

2 दिन ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

2 दिन ago