Bihar

सीट बंटवारे से पहले ही नीतीश कुमार ने कर दी लोकसभा चुनाव के लिए जेडीयू के पहले कैंडिडेट के नाम की घोषणा, जानिए कौन?

देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में अभी वक्त है। इंडिया गठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा भी नहीं हुआ है। इस बीच जेडीयू अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पहले कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। जेडीयू ने बिहार में नहीं, बल्कि अरुणाचल प्रदेश में अपना पहला प्रत्याशी उतारा है।

अरुणाचल प्रदेश पश्चिम लोकसभा सीट से जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष रुचि तंगुक को टिकट दिया गया है। नीतीश ने पिछले हफ्ते ही जेडीयू की फिर से कमान संभाली थी। महज पांच दिनों में पार्टी का पहला कैंडिडेट उतारकर उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को भी संकेत दे दिया है कि वह सीटों का बंटवारा जल्द चाहते हैं।

जेडीयू ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। नीतीश के इस कदम से विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में खलबली मच सकती है। अरुणाचल प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है। वहां, जेडीयू के अलावा कांग्रेस भी यहां प्रमुख स्थान रखती है। नीतीश ने जिस सीट से रुचि तंगुग को टिकट दिया है, वहां से अभी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के नबाम तुकी को हराया था।

बता दें कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की अब तक चार बैठकें हो चुकी हैं। मगर अभी तक सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई है। बिना सीट शेयरिंग फॉर्मूले के ही नीतीश ने जेडीयू का पहला कैंडिडेट घोषित कर दिया है। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि नीतीश कुमार अपने सहयोगी दलों पर प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। वे कांग्रेस द्वारा सीट बंटवारे पर देरी की बात पर नाराजगी भी जता चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago