पटना के एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. जानकारी के मुताबिक बुधवार को इंडिगो की विमान जिसका नंबर 6e 2074 बताया जा रहा है कि इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान को तत्काल पटना एयरपोर्ट के रनवे पर रखा गया है.
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान किसी तरह की कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है और विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं. पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर हुई इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान की जांच के लिए टेक्निकल अधिकारियों को बुलाया गया है जो की जांच कर रहे हैं.
सूचना के मुताबित इस विमान को पटना से दिल्ली के लिए रवाना होना था लेकिन फ्लाइट के रवाना होने के बाद कुछ तकनीकी दिक्कतें आने लगी जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. रही थी इसी प्लेन में बिहार के दो बड़े नेता मंत्री संजय झा और सीतामढ़ी से जदयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू भी सवार थे.
मंत्री संजय झा ने इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में कहा कि सब ठीक है. विमान की इमरजेंसी लेंडिंग हुई थी लेकिन फिलहाल सबकुछ ठीक है. दिल्ली जा रहे मंत्री संजय झा इस घटना के बाद वापस लौट गए. जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में सवार यात्रियों को दिल्ली के लिए पटना से उड़ान भरने के बाद कहा गया कि प्लेन का व्हील अंदर नहीं जा रहा है, जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
फ्लाइट का टेक ऑफ टाइम 12 बजे का था लेकिन फ्लाइट 12.40 में टेक ऑफ हुआ था. पटना में जिस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है उसमें कुल 187 यात्री सवार थे.
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…