Bihar

पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, छानबीन में जुटी ATS, बम खोजने में जुटे खोजी कुत्ते

न्याय के मंदिर को उड़ाने की धमकीसे पटना हाईकोर्ट में खलबली मच गई. दरअसल सुबह में पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक मेल आया था. यह मेल रजिस्ट्रार जनरल के ईमेल आईडी पर आया था. सूचना के साथ ही एटीएस , बॉम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और कोतवाली पुलिस के साथ कोतवाली लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए. पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है.

पटना हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी:

धमकी के साथ ही इलाके की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. मेल में लिखा गया है कि भारत के कई कोर्ट को निशाना बनाया जाएगा. इसके बाद रजिस्ट्रार द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

कोर्ट परिसर को छावनी में किया गया तब्दील:

सूचना के बाद कई टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंच गई. उच्च न्यायालय के परिसर को घेर कर जांच की जा रही है. कहीं कोई लू फॉल्स ना रह जाए इसकी भी पड़ताल हो रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. आने जाने वाले लोगों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है. हालांकि इस तरह से सूचना मिलने के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है.

अधिकारियों ने साधी चुप्पी:

फिलहाल पटना हाईकोर्ट के अंदर और बाहर की सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है. किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. वहीं कोई भी अधिकारी इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है. माना जा रहा है कि जिस मेल से धमकी मिली है वह फेक भी हो सकता है. लेकिन फिलहाल पुलिस किसी भी तरह का कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

24 मिनट ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

4 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

14 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

15 घंटे ago