Bihar

गांधी मैदान से हटा सरकारी बस स्टैंड: बढ़ते ट्रैफिक दबाव को लेकर हुआ फैसला, अब गंगा पथ पर होगा बसों का ठहराव

बिहार के पटना में स्थित जेपी गंगा पथ से आज से बसों का परिचालन शुरु हुआ है. वहीं, गांधी मैदान इलाके से अब बसों का परिचालन नहीं किया जाएगा. लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. इसके बाद अब बांकीपुर बस स्टैंड से बस नहीं खुलेगी और यहां पर बस नहीं जाएगी. जेपी गंगा पथ से बस चलेगी. इसी के साथ ही गांधी मैदान से बस स्टैंड को हटा दिया गया है. वहीं, मरीन ड्राइव पर बसों को ठहराव दिया गया है. ऐसा होने से अब लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. गांधी मैदान इलाके में जाम की समस्या अक्सर होती है. इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. गांधी मैदान के पास मेट्रों के निर्माण का काम भी चल रहा है. इसे लेकर रास्ते को ब्लॉक भी किया गया है. वहीं, अशोक राजपथ से बस चलेगी. ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह निर्णय लिया गया है.

गांधी मेदान के पास होती है जाम की समस्या

वहीं, इससे पहले गांधी मैदान स्थित बांकीपुर बस स्टैंड से प्रतिदिन 350 बसें खुलती थी. इनमें 160 बसें नगर सेवा की थी. इसके साथ ही अन्य बसें पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, दरभंगा, समस्तीपुर सहित अन्य कई जिलों के लिए जाती थी. सबसे खास बात यह है कि पटना जंक्शन से बस स्टैंड पास होने के कारण यहां यात्रियों का दबाव अधिक होता है. यहां से बसें अब नहीं खुलेगी. बसों का परिचालन जेपी गंगा पथ से होगा. इसी स्थान से बस अब खुलेगी भी. जाम से लोगों को राहत मिलेगी. मालूम हो कि गांधी मैदान के पास लोगों को कई घंटों तक अक्सर जाम में फंसा रहना होता था.

जेपी गंगापथ पर होगी बसों की पार्किंग

कारगिल चौक से सरकारी व निजी बसों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. पटना मेट्रो निर्माण कार्य के कारण गांधी मैदान के आसपास लग रहे जाम को लेकर फैसला लिया गया है. अब यह बसें गंगापथ पर पार्क की जाएगी और वहीं से ही अपने मंजिल तक जाएगी. अशाेक राजपथ पर पहले की तरह बसें चलेगी. आकस्मिक स्थिति या शादी- विवाह को लेकर गांधी मैदान व उसके आसपास के इलाकों में बसों के परिचालन की अनुमति मिलेगी. जेपी गंगा पथ से लोगों को बस पकड़ने के लिए जाना होगा. सभी बसें, जिनके करगिल चाैक से चलने पर राेक लगा दी गयी है, वह अब जेपी गंगापथ पर पार्क की जायेगी और वहीं से ही इधर- उधर के लिए चलेगी. जिन लोगों काे सरकारी या निजी बसों में सवारी करनी है. लोगों को अब जेपी गंगापथ या फिर चिल्ड्रन पार्क के पास बस पकड़ना होगा. बसों का परिचालन गोरिया टोली, भट्टाचार्या राेड होते हुए रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर होते हुए कारगिल चौक से बस स्टैंड में होता था. वह अब जेपी गोलंबर से चिल्ड्रन पार्क, आयुक्त कार्यालय होते हुए जेपी गंगापथ जायेंगी. जेपी गंगापथ पर ही बसों की पार्किंग भी की जाएगी और इसी रूट से लौटेंगी. पटना जंक्शन व डाकबंगला चौराहे से आने वाली बसें जेपी गोलंबर होते हुए चिल्ड्रन पार्क, आयुक्त कार्यालय होते हुए जेपी गंगापथ पर पार्क हाेंगी. किसी भी बस का परिचालन छज्जूबाग होकर नहीं होगा. ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि बसों की पार्किंग अब जेपी गंगापथ पर ही हाेगी. बता दें कि इस रुट को पहले ही तय किया गया था.

आवागमन में लोगों को होगी आसानी

यातायात विभाग की ओर से नई व्यवस्था को तय पहले ही कर लिया गया था. जेपी गंगा पथ का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. यहीं से अब बसें खुलेगी. इसके चालू होने से गायघाट तक आवागमन काफी बढ़िया हो गया है. अशोक राजपथ पर भी ट्रैफिक का दवाब काफी कम हुआ है. वहीं, अब बस स्टैंड के शिफ्ट हो जाने से गांधी मैदान थाना इलाके में जाम की समस्या कम हो जाएगी और लोगों को आवागमन में काफी आसानी होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

2 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

7 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

9 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

9 घंटे ago