Bihar

बिहार: दरभंगा में बायोमेट्रिक सत्यापन में फर्जी BPSC शिक्षक धराया, झोले में दबा कर रखे थे 3.39 लाख रुपये

बिहार के दरभंगा में फर्जी शिक्षक धराया है. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से आयोजित शिक्षक परीक्षा में परीक्षा फल का ऐलान हुआ. इसके बाद शिक्षकों को पोस्टिंग भी दी गई है. शिक्षा विभाग के आदेश पर दरभंगा जिला में तीन जनवरी से चयनित विद्यालय अध्यापक का बायोमेट्रिक सत्यापन चल रहा है. उसी क्रम में दिनांक बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत चयनित विद्यालय अध्यापक के बायोमेट्रिक सत्यापन हुआ. इसमें एक फर्जी शिक्षक पकड़ा गया है. जिसके बाद मौके पर तैनात प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शिवशंकर कुमार ने लहेरियासराय थाना को लिखित आवेदन देते हुए इसे पुलिस के हवाले कर दिया है. बताते चले कि शिक्षक देवेन्द्र कुमार महतो मध्य विद्यालय खरारी, बालक, बहेड़ी में अध्यापक के रूप में योगदान एवं कार्यरत थे. वहीं, बायोमेट्रिक सत्यापन में यह फर्जी पाए गए है.

दूसरे शख्स ने इनकी जगह दी थी परीक्षा

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शिवशंकर कुमार ने आवेदन दिया है. इसके माध्यम से उन्होंने जानकारी दी कि बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत चयनित विद्यालय अध्यापक के बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान फर्जी विद्यालय अध्यापक देवेन्द्र कुमार महतो पकड़े गए है. आधार संख्या – 621103530364, BPSC रोल क्रमांक – 221192, टीचर आई. डी. – BPDAR2317107691 का बायोमेट्रिक का मिलान नहीं हुआ और ना ही फोटो का मिलान संभव हो सका है. पूछताछ के क्रम में अभ्यर्थी ने स्वीकार किया की उनके साथ आये एक अन्य व्यक्ति जिनका नाम नविन कुमार है. वह फर्जी अध्यापक देवेन्द्र कुमार महतो के जगह पर परीक्षा में बैठे थे. इस तरह से बीपीएससी की परीक्षा में इनके फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है.

फर्जी शिक्षक एवं उसके सहयोगी के पास से रुपए बरामद

वहीं, उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि वह देवेन्द्र कुमार, पिता रामवतार महतो के जगह पर परीक्षा में बैठे थे. बायोमेट्रिक सत्यापन के क्रम में यह भी पाया गया कि नवीन कुमार ही परीक्षा में बैठे थे. उनके फोटो का भी मिलान हो चुका है. साथ ही प्रधानध्यापक के द्वारा भी यह स्वीकार किया गया है कि बायोमेट्रिक मिलान के दौरान जिस व्यक्ति का फोटो का मिलान हुआ है वह व्यक्ति विद्यालय में कार्यरत नहीं था.

नवीन कुमार ने भी इस बात को लिखित रूप से स्वीकार कर लिया है. इस मामले में फर्जी शिक्षक एवं उनके सहयोगी के पास से तीन लाख उनचालीस हजार रुपये बरामद हुए है. इनकी गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही आगे की कार्रवाई में भी जुटी हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

42 मिनट ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

1 घंटा ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

1 घंटा ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

6 घंटे ago