Bihar

बिहार: फिर चलती ट्रेन में लटकाया गया मोबाइल झपटमार, लेकिन शातिर गैंग ने ऐसे बचा ली चोर की जान

बिहार में चलती ट्रेन में यात्रियों ने एक मोबाइल झपटमार को बड़ा ही खतरनाक दंड दिया। झपटमार को ट्रेन की खिड़की से लटकाकर पीटा गया और इसी हालत में ट्रेन लगभग एक किलोमीटर चलती रही। यात्रियों ने इसका वीडियो बनाया है जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो में जो आवाज आ रही है वो बोली भागलपुर इलाके की है। इस प्रकरण में एक रोचक बात ये हुई कि झपटमार को ट्रेन धीमी होने पर छुड़ा लिया गया। जब छुड़ाने वाले उसे पीटने का ड्रामा करते हुए ले जा रहे थे तब यात्रियों को अहसास हुआ कि ये उसी के गैंग के लोग हैं जो उसे बचाने आए हैं। यात्री जब तक ये समझे, ट्रेन दोबारा खुल चुकी थी और गैंग के मेंबर उसे छुड़ाकर सफाई से भगा ले गए।

घटना भागलपुर स्टेशन की बताई जा रही है। भागलपुर स्टेशन पर मंगलवार को एक बदमाश ने पैसेंजर ट्रेन के खुलते ही महिला यात्री का मोबाइल झपटकर भागने की कोशिश की लेकिन इस दौरान ट्रेन के भीतर से यात्रियों ने झपटमार का हाथ पकड़ लिया। इसी बीच ट्रेन ने स्पीड पकड़ ली और प्लेटफार्म से बाहर निकल गई। यात्रियों ने झपटमार का हाथ पकड़े रखा और वह ट्रेन से ही लटका रहा। वीडियो में इस दौरान अंदर से उसके सिर पर किसी की पिटाई भी नजर आ रही है।

चलती ट्रेन में लटकाने से दर्द से परेशान झपटमार यात्रियों से हाथ छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन सबक सिखाने के लिए यात्रियों ने उसे नहीं छोड़ा। करीब एक किलोमीटर आगे जाने के बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई। तब झपटमार को कुछ लोगों ने ट्रेन से उतारा। छुड़ाने वाले लोग उसे पीटने का दिखावा करते हुए मोजाहिदपुर की तरफ लेकर चले गए। वीडियो में रेल यात्रियों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है कि जो लोग उसे लेकर गए हैं, वे झपटमार के ही जानने वाले हैं। इस घटना की जानकारी आरपीएफ को नहीं है।

बिहार में इस तरह से ट्रेन खुलने के बाद मोबाइल, पर्स, हैंड बैग या दूसरा सामान छीनकर भागने के दौरान पकड़े गए झपटमार को चलती ट्रेन में लटकाए रखने की घटना पहले भी हुई है। इससे पहले बेगूसराय में भी एक ऐसा ही चोर पकड़ा गया था जिसे एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक लोगों ने लटकाए रखा था।

देखिये वीडियो:

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

1 घंटा ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

3 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

5 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

11 घंटे ago