Bihar

चार लाख नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा बिहार बोर्ड लेगा, शिक्षा विभाग ने BSEB को दिया जिम्मा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षकों की समक्षमता परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आई है। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड की ओर से सक्षमता परीक्षा ली जाएगी। शिक्षा विभाग ने बीएसईबी को इसके लिए प्राधिकृत कर दिया है। विभाग की ओर से सोमवार को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। सक्षमता पास करने वाले नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिल जाएगा। उन्हें परीक्षा देने का तीन बार मौका दिया जाएगा।

बिहार में लगभग 4 लाख नियोजित शिक्षक हैं। राज्य सरकार ने पूर्व में शिक्षक नियमावली में बदलाव कर उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए बीपीएससी की परीक्षा पास करने की बाध्यता रखी थी। इसका बड़े स्तर पर विरोध हुआ। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि वे नियमावली को बदलेंगे। फिर नीतीश कैबिनेट से नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का फैसला लिया गया।

इसके तहत नियोजित शिक्षक अब एक सामान्य सक्षमता परीक्षा देकर राज्यकर्मी बन सकते हैं। उन्हें बीपीएससी टीचर के समान ही वेतन लाभ और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षा विभाग ने अब सक्षमता परीक्षा लेने के लिए बीएसईबी को अधिकृत किया है। पहले बीपीएससी को यह जिम्मा देने के भी कयास लगाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सक्षमता परीक्षा का पेपर बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति एग्जाम की तरह कठिन नहीं होगा। इसमें शिक्षकों का सामान्य टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें यह जांचा जाएगा कि क्या शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की न्यूनतम काबिलियत रखते हैं या नहीं।

शिक्षा विभाग के अनुसार नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा देने के अधिकतम तीन मौके दिए जाएंगे। यानी कि अगर पहली बार में कोई शिक्षक यह परीक्षा पास नहीं कर पाया तो उसके पास दूसरा और तीसरा अटेंप्ट भी होगा। हालांकि, तीनों अटेंप्ट में फेल होने वाले नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिलेगा। बीएसईबी जल्द ही इस परीक्षा का पैटर्न और तारीख संबंधी जानकारी घोषित करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 8 फर्जी BPSC शिक्षकों की कराई थी बहाली, सरकार ने विभूतिपुर के पूर्व BEO को दी ऐसी सजा

समस्तीपुर : बिहार में फर्जी शिक्षकों की बहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश सरकार ने…

5 मिनट ago

समस्तीपुर में 10 अप्रैल को लगेगा विशेष जॉब कैंप, निजी कंपनियों में रोजगार का मौका

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के पटोरी स्थित AND कॉलेज में राज्यपाल ने किया इंटरनेशनल सेमिनार का उद्घाटन

समस्तीपुर : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बुधवार को समस्तीपुर जिले…

7 घंटे ago

‘मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया..’ बिहार में कमरे में मिला कृषि पदाधिकारी का शव

बिहार में सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवन ढाला, लक्ष्मीपुर मोहल्ले में मंगलवार…

10 घंटे ago