मौसम के बदलते तेवर से बिहार में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। दिन के तापमान में कमी आ सकती है। आंशिक बादलों की आवाजाही से धूप की नरमी घटेगी। सुबह और शाम कोहरे की सघनता बढ़ने का भी पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
बारिश की बात करें तो पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल के एक या दो स्थानों में व्रजपात के साथ मेघगर्जन होने की संभावना है। हल्की बारिश भी हो सकती है। आज बिहार का अधिकतम तापमान 18 से 20°C और न्यूनतम तापमान 08 से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
समस्तीपुर समेत इन शहरों में 10 डिग्री के नीचे पारा
गया का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, नवादा का 8.6 डिग्री, शेखपुरा का 9.5 डिग्री, बांका का 6.0 डिग्री, सबौर का 6.4 डिग्री, भागलपुर का 9.5 डिग्री, छपरा का 9.3 डिग्री, समस्तीपुर के पूसा का 8.0 डिग्री, पूर्णिया का 9.1 डिग्री, फारबिसगंज का 9.0 डिग्री, बेगूसराय का 9.5 डिग्री, सुपौल का 9.8 डिग्री, सीतामढ़ी के पुपरी में 9.1 डिग्री, मोतिहारी में 6.0 डिग्री, गोपालगंज में 8.9 डिग्री, गोपालगंज में 8.9 डिग्री और वाल्मीकिनगर का 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना समेत शेष शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे ऊपर रहा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…