Bihar

बिहार में शीतलहर जारी, हर तरफ घना कोहरा, मौसम विभाग ने कहा जितना संभव हो घर से ना निकले

बिहार में शीतलहर के कारण तापमान लगातार कम होता है. इससे कंपकंपी वाली ठंड जारी है. हालत यह है कि रजाई से निकलना जान को जोखिम में डालने के बराबर हो गया है. लोग दिनभर या तो हीटर के पास या नहीं तो अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम का यह हाल बर्फीली पछुआ हवा की वजह से है. 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा की वजह से शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है.

मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों में घना कुहासा छाए रहने की संभावना है.

पूरे बिहार में शीत दिवस

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आशीष कुमार के अनुसार आज बिहार के सभी जिलों में घना कुहासा के साथ शीत दिवस जैसी स्थिती बनी हुई है. 15 जनवरी के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है. तापमान की बात करें तो आज बिहार का अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

इसके साथ ही राज्य के पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली और गोपालगंज में शीत दिवस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 20.2°C औरंगाबाद में वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9°C बांका में दर्ज किया गया. बिहार का औसत अधिकतम तापमान 18.7°C और औसत न्यूनतम तापमान 8.2°C दर्ज किया गया.

शीत दिवस के दौरान क्या करें

मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा शीत दिवस के दौरान लोगों के लिए गाइडलाइन जारी किया गया. गाइडलाइन में कहा गया है कि जितना संभव हो सके घर के अंदर रहें, ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें. नियमित रुप से गर्म पानी का सेवन करें. बुजुर्ग लोगों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें. इस दौरान भूलकर भी शराब का सेवन ना करें. यह आपके शरीर के तापमान को कम करता है.

कंपकंपी को नज़रअंदान न करें. यह एक महत्वपूर्ण पहला संकेत है कि शरीर गर्मी खोज रहा है और घर के अंदर जल्दी लौटने के लिए एक संकेत है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

30 मिनट ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

7 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

7 घंटे ago