Bihar

बिहार के किसानों को नहीं मिल पा रहा लोन, 80% के पास नहीं KCC, कृषि मंत्री ने बैंकों पर लिया एक्शन…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

खेती, पशुपालन और मछलीपालन के लिए किसानों को बैंकों से ऋण नहीं मिल पा रहे हैं। बैंकर्स कमेटी की हर बैठक में सरकार बैंकों को अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का निर्देश देती है। इसके बावजूद बैंकों से किसानों को कम केसीसी मिल रहे हैं। बिहार में कृषि विभाग के पोर्टल पर कुल 1 करोड़ 98 लाख 64 हजार 126 किसान निबंधित हैं। इसमें लगभग 38.81 लाख किसानों के पास ही क्रेडिट कार्ड है।

जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी ) देने की योजना है। यानी 36.85 लाख ऐसे किसान हैं, जिन्हें पीएम सम्मान निधि से सहायता तो मिलती है, लेकिन उनके पास केसीसी नहीं है। बिना केसीसी वाले किसानों का आंकड़ा भी बैंकों के पास है। बिहार के 75.66 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लाभ मिलता है। पीएम किसान सम्मान योजना के सभी किसानों को केसीसी दिलाने का निर्देश वित्त मंत्रालय ने बैंकों को दिया था।

कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने भी कहा कि पहले हर साल केसीसी लक्ष्य 10 लाख से अधिक का हुआ करता था, जो वर्ष 2021-22 में घटकर 8,75,000 हो गया, वर्ष 2022-23 में यह घटकर 3,75,000 हो गया। वर्तमान वर्ष में यह 6,15,498 रखा गया है। बैंकों की बेरुखी और किसानों द्वारा लोन नहीं चुकाना प्रमुख कारण है।

पिछले दिनों राज्य स्तरीय बैकर्स समिति की कृषि और इससे संबद्ध विषयों की उप समिति की बैठक में कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने केसीसी वितरण को अंसंतोषजनक बताया था। मंत्री ने अधिक से अधिक किसानों को कृषि और पशुपालन के लिए ऋण देने के लिए बैंकों से कहा। केसीसी के लिए बैंकों में अलग काउंटर बनाने की भी सलाह दी थी।

इसके लिए एक अक्टूबर से घर-घर केसीसी अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग ने राज्य के 8 हजार से अधिक पंचायतों में 3.38 लाख किसानों को नए केसीसी दिलाने का लक्ष्य रखते हुए अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न जिलों से 1 लाख 11 हजार 492 किसानों से केसीसी के लिए आवेदन लिए गए। इसमें से अब तक 86 हजार 725 आवेदन बैंकों को केसीसी स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

2 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

7 घंटे ago

मजा लेने गई है, एंजॉय कर लौट आएगी; पुलिस की भाषा पर बवाल मचा तो DGP ने दी कड़ी चेतावनी

बिहार पुलिस पर संवेदनहीन भाषा बोलने पर सियासी बवाल मचा तो पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय…

7 घंटे ago

NEET छात्रा के गांव पहुंची CBI टीम, माता-पिता से पूछताछ; कल हॉस्टल पहुंच कर की थी छानबीन

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल कारखाना गेट के पास सूटकेस में रखे विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के पास कारखाना गेट पर शनिवार को शराब के साथ तीन…

11 घंटे ago