Bihar

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, AXIS बैंक से दिनदहाड़े 90 लाख ले भागे बदमाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक्सिस बैंक की शाखा से 90 लाख से अधिक रुपए लूट लिए हैं। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक शाखा की है।

जानकारी के मुताबिक, हर दिन की तरह बैंक की शाखा समय पर खुल गई थी। बैंक में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद थी और लेन-देन का काम हो रहा था। इसी दौरान हथियारों से लैस बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुसे और कर्मी और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने बैंककर्मियों को एक कमरे में बद कर दिया और जमकर लूटपाट मचाई। करीब 90 लाख से अधिक कैश लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कमरे में बंद बैंक कर्मियों को बाहर निकाला और घटना से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहड़े लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

5 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

9 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

11 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

11 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

12 घंटे ago