Bihar

अब व्हाट्सएप पर छुट्टी का आवेदन नहीं मानेंगे:​​​​​​​ के.के पाठक का शिक्षकों को नया आदेश; दो पालियों में स्कूलों का किया जाएगा निरीक्षण

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा जारी किए गए नए आदेश से राज्य भर के शिक्षकों की टेंशन बढ़ सकती है। अब वाट्सअप पर शिक्षकों को छुट्टी नहीं मिलेगी। केके पाठक ने इसको लेकर सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जतायी है कि वाट्सअप पर शिक्षक छुट्टी आवेदन देते हैं। यह मान्य नहीं होगा। भौतिक रूप से शिक्षकों को स्कूल में आवेदन पहुंचाना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि स्कूलों में दोनों पालियों में निरीक्षण के लिए अधिकारी जाएंगे।

वहीं राज्य के सभी शिक्षक अपने स्कूल के 15 किलोमीटर की परिधि में अथवा प्रखंड मुख्यालय में ही अपना आवास रखेंगे। ताकि, उन्हें स्कूल आने-जाने में असुविधा नहीं हो और पढ़ाई भी सुचारू ढंग से हो सके। इसके लिए सभी शिक्षकों को 31 जनवरी, 2024 तक का समय दिया गया है।

31 जनवरी तक प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के शिक्षक यह शपथ-पत्र देंगे कि उन्होंने स्कूल के 15 किमी अथवा प्रखंड मुख्यालय में अपने आवास की व्यवस्था कर ली है और वह वहीं रहते हैं। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

विभाग ने कहा है कि लगातार यह देखा जा रहा है कि कुछ शिक्षकों की विलंब से स्कूल आने और समय से पहले चले जाने की प्रविृति है, जिसका मुख्य कारण स्कूल से अधिक दूरी पर उनका आवास होना है। दूर रहने से स्कूल समय पर आने में उन्हें परेशानी संभव है। यह स्थिति चिंताजनक है। साथ ही शैक्षणिक दृष्टि से उचित भी नहीं है। ऐसे में नजदीक आवासन की व्यवस्था होने से स्कूल आने-जाने में शिक्षकों को दिक्कत नहीं होगी। अत: यह आदेश दिया जाता है कि सभी शिक्षक अपने स्कूल के प्रखंड मुख्यालय अथवा 15 किलोमीटर की परिधि में अपने आवासन की व्यवस्था करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

4 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

5 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

5 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

5 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

11 घंटे ago