Bihar

बिहार: ट्रक पर लोड होकर जा रही थी ट्रेन की बोगी; चालक ने खोया नियंत्रण, सहम गए लोग

बिहार में अजब-गजब नज़ारा आये दिन देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों जहाज़ के आकार का बना कंटेनर ओवरब्रिज के नीच फंस गया था। जिसे देख लोग भी हैरान हो रहे थे कि जहाज़ को भीड़-भाड़ वाले इलाके से क्यों ले जाया जा रहा है। इस बार लोग ट्रक पर ट्रेन की बोगी देखकर हैरान हो गए। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

दरअसल भागलपुर ज़िले में माल लोड करने वाले ट्रक पर ट्रेन की बोगी को लादकर स्टेशन पर मंगवाया गया था। लोहिया पुल के पास रविवार की सुबह स्टेशन के करीब चालक का नियंत्रण खो गया। पुल से नीचे उतरने के क्रम में मोड़ते वक्त ट्रक अनियंत्रित हो गई, इसके बाद लोहिया पुल की रेलिंग टूट गई और ट्रक आगे निकल गई। आनन-फानन में लोग वहां से हटे कहीं कोई दुर्घटना नहीं हो जाए। गनीमत रही कि जान माल की हानि नहीं हुई।

आपको बता दें कि रेल रेस्टोरेंट बनाने के लिए ट्रेन की बोगी को मंगवाया गया था। इसलिए यार्ड से लेकर बोगी को स्टेशन परिसर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान भागलपुर के लोहिया पुल पर बोगी ले जा रही ट्रक अनियंत्रित हो गई, गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने कहा कि जब बॉगी से पुल की रेलिंग को टूटी तो लोग सहम गए। आनन फानन में किनारे हटे कहीं कोई हादसा ना हो जाए। लेकिन जान माल की हानि नहीं हुई। रोड पर ट्रेन की बोगी देखकर हर कोई हैरान था।

Avinash Roy

Recent Posts

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

16 मिनट ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

31 मिनट ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

47 मिनट ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

50 मिनट ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

1 घंटा ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

2 घंटे ago