Bihar

बिहार: जमीन के विवाद में की हद पार, झगड़ा होने पर ट्रैक्टर से पांच लोगों को रौंदा, मची चीख-पुकार

बिहार के वैशाली स्थित राघोपुर में खेत जोतने को लेकर दो किसानों के बीच शुरू हुए विवाद ने महाभारत के युद्ध की याद दिला दी। इस लड़ाई में दोनों पक्षों से कम से कम 50 लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर आया लेकर लोगों के ऊपर चढ़ाने लगा। वहीं ट्रैक्टर से हमला करने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बेहद ही खौफनाक है। इस हिंसक लड़ाई में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ट्रैक्टर चढ़ाता दिखा शख्स

दरअसल पूरा मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र की है। यहां करमोपुर गांव में गेहूं की फसल लगाने को लेकर दो किसानों के बीच में झड़प हुई है। बीते 3 दिसंबर को किसानों के दो गुटों के बीच हिंसक लड़ाई हुई। इस दौरान करीब 50 की संख्या में दोनों पक्ष के किसानों के परिवार के लोग आपस में एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करते हुए दिख रहे हैं। एक पक्ष खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचा था। वहीं लड़ाई के दौरान एक व्यक्ति ट्रैक्टर चलाते हुए दूसरे पर ट्रैक्टर चढ़ाता हुआ भी दिख रहा है। इस लड़ाई के दौरान किसी ने इसकी वीडियो बना ली। यह वीडियो बगल के सरकारी स्कूल पर चढ़कर बनाया गया है। वहीं अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

पांच लोग घायल

वहीं किसानों की इस हिंसक लड़ाई में एक पक्ष के दो लोग और दूसरे पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज पटना के अस्पताल में कराया जा रहा है। एक पक्ष के मितलाल राय, मनदीप राय और बीपत राय घायल हुए हैं, तो वहीं दूसरे पक्ष से अखिलेश राय और दहार राय घायल हुए हैं। सभी पांचों किसान जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा मारपीट और जानलेवा हमला करने की प्राथमिक दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं अब पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों तरफ से एक-एक आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में दो किसानों के बीच जमीनी विवाद हुआ था। इस जमीनी विवाद में मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही दोनों पक्ष के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

12 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago