Bihar

बिहार: दरभंगा के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में बलि देने पर लगी रोक, महिषा के सामने डाल दी गयी मिट्टी; बीजेपी का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप

मिथिलांचल का श्यामा मंदिर मिथिलावासियों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र रहा है. श्यामा मंदिर पुराने समय से शक्ति और साधना का बड़ा केंद्र रहा है पर अब इसी मंदिर के बहाने बिहार में सियासत शुरू हो गई है. दरअसल, मां श्यामा मंदिर न्यास समिति ने मंदिर में बलि प्रदान करने की परंपरा को रोक दिया है. बलि पर रोक लगाने के बाद स्थानीय लोगों में जहां आक्रोश है, वहीं इस मुद्दे ने सियासी रंग लेना शुरू कर दिया है.

बता दें कि श्यामा मंदिर न्यास समिति से बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के जारी पत्र के आधार यह रोक लगाई गई है. बलि प्रदान करने के लिए संस्था के भीतर रसीद कटाया जाता रहा है जिसे भी बंद कर दिया गया है. जहां बलि दी जाती थी उसे भी मिट्ठी से ढंक दिया गया है.

बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने इसे मुस्लिम तुष्टिकरण बताते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है. कुंतल कृष्ण ने कहा कि सरकार ने बिहार को मुस्लिम तुष्टिकरण का सक्रिय प्रयोगशाला बना दिया है. बिहार में तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं और लोकसभा चुनाव में फायदा उठाने की कोशिश है.

गठबंधन दल सरकार के बचाव में उतरे

श्यामा मंदिर में बलि पर लगे रोक पर बीजेपी के मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप पर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि बीजेपी हमेशा हिंदू मुसलमानों के बीच खाई बनाकर राजनीति करती आई है. बीजेपी विकास की जगह सिर्फ मंदिर के नाम पर सियासत करती है. बिहार में कोई भी नियम सोच समझकर बनाया जाता है और श्यामा मंदिर के लिए भी बनाया गया नियम भी सोच समझकर बनाया गया है.

श्यामा माई के रूप में माता सीता के दर्शन

बता दें कि श्यामा माई मंदिर में मां काली की पूजा वैदिक और तांत्रिक दोनों विधियों से की जाती है. ऐसे तो हिंदू धर्म में शादी के 1साल बाद तक जोड़ा श्मशान भूमि में नहीं जाता है, लेकिन श्मशान भूमि में बने इस मंदिर में न केवल नवविवाहित आशीर्वाद लेने आते बल्कि इस मंदिर में शादियां भी सम्पन्न कराई जाती हैं. जानकारों का कहना है कि श्यामा माई माता सीता का रूप हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

10 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

11 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

13 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

16 घंटे ago