Bihar

शहीद चंदन कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा बिहार, गया एयरपोर्ट पर सेना के अधिकारियों ने दी सलामी

जम्मू कश्मीर के पूंछ में पिछले 21 दिसंबर को आतंकी हमला हुआ था. इसमें बिहार के नवादा के चंदन कुमार शहीद हो गए थे. इनका पार्थिव शरीर सोमवार को गया एयरपोर्ट पहुंचा. यहां से सड़क मार्ग से नवादा के लिए रवाना किया गया. फिलहाल, इनका शव नवादा पहुंच चुका है. इससे पहले शहीद को गया एयरपोर्ट पर सेना के अधिकारी व जवानों ने सलामी दी है.

शहीद जवान चंदन कुमार ने 2017 में सेना में ज्वाइन किया था. 89 आर्म्ड रेजिमेंट में वह जवान थे. इसके बाद साल 2022 में इनकी शादी हुई थी. घर में पत्नी ,मां, पिता और दो भाई है. एक भाई किराना का दुकान चलाते हैं, तो वहीं दूसरा भाई प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है. होली में छुट्टी लेकर वह अपने घर नवादा आने वाले थे. शहीद जवान की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई थीं.

आखिरी दर्शन के लिए भारी संख्या में पहुंचे लोग

शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सेना की गाड़ी से नवादा भेजा गया है. यहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ है. विशेष विमान से सेना के जवान के पार्थिव शरीर को यहां लाया गया है. इसके बाद सड़क मार्ग से उनके शरीर को उनके गांव में पहुंचाया गया है. गया में अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी है. शहर में जगह – जगह श्रद्धांजलि को लेकर तैयारी हुई है. कई लोगों को शहीद के शहादत पर गर्व है. वहीं, कई दिनों से सेना के जवान का पार्थिव शरीर नहीं पहुंचा था. इस कारण स्थानीय लोग आक्रोशित भी थे. इन्होंने आक्रोशित होकर सड़क को भी जाम कर दिया था. इस कारण सड़क से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था.

होली पर घर आने का था वादा

शहीद चंदन की शहादद की खबर से कई लोग भावुक है. उनके गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं, शहीद की पत्नी गर्भवती है. वह लगातार शहीद के पार्थिव शरीर की मांग कर रही थी. उनका कहना था कि उनका चंदन उन्हें चाहिए. चाहे वह किसी भी हाल में हो. शहीद के गांव के आसपास के लोग भी उनके घर पहुंचे है. सभी शहीद की एक झलक पाने को बेताब है. यह लंबे समय से पार्थिव शरीर के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. वहीं, शहीद ने होली पर अपने घर आने का वादा किया था. शहीद का यह वादा अधुरा रह गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

56 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

2 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

7 घंटे ago