Bihar

शरीर पर टेप से चिपकाईं शराब की बोतलें… बिहार में UP से ऐसे हो रही शराब की तस्करी

बिहार के गोपालगंज में शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तारहुए हैं. जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ और विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के प्लाई फैक्ट्री के पास से उत्पाद विभाग की बलथरी टीम ने कार्रवाई करते हुए सात बाइक और चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं मौके का फायदा उठाकर अन्य तस्कर फरार होने में सफल रहे. गिरफ्तार तस्करो में विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मुकुंद गांव निवासी रामाशंकर सिंह के बेटा मुकेश सिंह, मटिहनीया सलेहपुर गांव निवासी बनिला यादव के बेटा सचिन यादव, लक्ष्मण प्रसाद के बेटा अरुण यादव, सोभन चक गांव निवासी वकील यादव के बेटे दुर्गेश यादव शामिल हैं.

शराब तस्करों के मंसूबे नाकाम:

दरअसल शराब तस्करों में शराबबंदी कानून का भय नजर नहीं आ रहा, यही वजह है कि आए दिन शराब तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. हालांकि पुलिस और उत्पाद विभाग इन तस्करों के मंसूबे को नाकाम करने में जुटे रहते हैं लेकिन ये तस्कर नए-नए तरीके इजाद कर शराब की तस्करी करने में लगे रहते हैं. इसी बीच पुलिस की आंखो में धूल झोककर ये तस्कर कभी बाइक की टंकी तो कभी टेप के सहारे पूरे शरीर में शराब लपेट कर तस्करी करते हैं.

शरीर में टेप से बांधकर की जा रही थी शराब की तस्करी:ताजा मामले की बात करें तो एक बार फिर शराब तस्करों के मंसूबे को उत्पाद विभाग के टीम ने नाकाम कर दिया है. इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की बलथरी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक तस्कर अपने पूरे शरीर में टेप के सहारे शराब की बोतलें चिपकाकर तस्करी कर रहा था. वहीं अन्य तस्कर अपनी बाइक की डिक्की, पेट्रोल की टंकी और उसकी सीट में बने तहखाना से करीब पांच सौ शराब की बोतलें बरामद की गई है.

“बरामद शराब को तस्कर यूपी से लेकर गोपालगंज आ रहे थे. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. जिसमें कुछ तस्कर बाइक छोड़कर फरार होने में सफल रहे हैं, जबकि चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है”- राकेश कुमार, उत्पाद अधीक्षक, गोपालगंज

Avinash Roy

Recent Posts

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

7 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

8 घंटे ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

14 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

15 घंटे ago