Bihar

अब रविवार को भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आना होगा ऑफिस, KK पाठक का नया फरमान

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नया फरमान जारी किया है. यह फरमान शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए है. सभी जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रत्येक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में उपस्थित रहना होगा.

केके पाठक का एक और फरमान:

प्रत्येक रविवार को शिक्षा सेवा के पदाधिकारी की समीक्षा बैठक की जाएगी. इस समीक्षा बैठक में पटना के शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे. इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक भी जुड़े रहेंगे और यह हाई लेवल मीटिंग होगी.

रविवार को भी अधिकारियों को आना होगा कार्यालय:

एक सप्ताह में अधिकारियों ने क्या-क्या जिले में कार्य किया है? कितने विद्यालयों का निरीक्षण किया है? और विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति क्या है? इस पर विस्तार से वरीय अधिकारी जानकारी प्राप्त करेंगे. मिशन दक्ष कार्यक्रम कैसा चल रहा है, इसका भी ब्योरा पेश किया जाएगा. शिक्षा सेवा के सभी पदाधिकारी को रविवार की बैठक में शामिल होना अनिवार्य है.

केके पाठक के फरमान से हड़कंप:

केके पाठक जब से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बने हैं, शिक्षा विभाग सुर्खियों में है. शिक्षकों के लिए सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्यालय में रहना अनिवार्य हो गया है. इसका अधिकारी निरीक्षण भी कर रहे हैं और निरीक्षण के क्रम में जहां भी 5:00 बजे से पहले विद्यालय से शिक्षक गायब मिल रहे हैं वहां शिक्षकों का वेतन काटा जा रहा है. प्रतिदिन हेड मास्टर, शिक्षा विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्कूल में बच्चों की उपस्थिति का विवरण और शिक्षकों ने क्या पढ़ाया है और अगले दिन क्या पढ़ाएंगे इसका विवरण दे रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

3 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

4 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

5 घंटे ago