Bihar

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, पुरबिया एक्सप्रेस में लगी आग; यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

आनंद विहार से सहरसा आ रही पुरबिया एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मंगलवार की देर शाम आग लग गई। ट्रेन को वैक्यूम किए जाने की वजह से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से पहले आग लगी। ट्रेन के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचने पर आग की लपटें तेज हो गई। घबराए यात्री एस 4 बोगी के अंदर से सामान सहित कूदकर भागने लगे। इससे कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति हो गई।

आग बुझाने के लिए ट्रेन में रखे अग्निशामक यंत्र के काम नहीं करने के कारण दमकल गाड़ी बुलानी पड़ी। दमकल से आग बुझाने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। ट्रेन में आग स्लीपर कोच एस-4 के नीचे लगी लगी थी।

एक घंटे तक सिमरी में रुकी रही ट्रेन

आग लगने के दौरान सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर देर शाम 6.50 से 7.51 बजे तक करीब एक घंटे तक ट्रेन रुकी रही। कोच संख्या एस 4 के यात्री मेहताज, तौसीर, नासिर, दिलशार आदि ने बताया कि धमारा घाट पुल से पहले तीन बार किसी ने वैक्यूम कर दिया। फिर दो बार पुल पर ट्रेन रोकी गई। उसके बाद बोगी के नीचे से निकलने लगा। सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचने से पहले एक बार फिर से ट्रेन को वैक्यूम कर दिया गया। सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन जब ट्रेन पहुंची तो आग की लपटें तेज थी। उसके बाद हमलोग ट्रेन के रुकते ही नीचे आ गए। उन्होंने बताया कि धुआं निकलने के कारण सफर के दौरान बोगी के अंदर दम घुटने लगा था।

क्या कहते हैं डीआरएम

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण हल्का धुआं निकला था। सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से पहले किसी ने ट्रेन वैक्यूम कर दिया था। उसे रिलीज नहीं किया गया और ट्रेन चला दी गई। इस कारण धुआं निकला था, जिसे तुरंत बुझा दिया गया। सहरसा पहुंचने के बाद उस बोगी की जांच कर अलग करते हुए आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

10 मिनट ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

45 मिनट ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

3 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

10 घंटे ago