Bihar

‘मोदी है तो मुमकिन है’, BJP की प्रचंड जीत पर PM के गुण गाने लगे JDU सासंद, कह दी बड़ी बात

3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत के बाद जेडीयू सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हो गए हैं. जी हां आप सच सुन रहे हैं. जेडीयू के सीतामढ़ी से सांसद सुनील कुमार पिंटू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं. पांच राज्यों के चुनाव परिणाम की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत हुई है. इस जीत का श्रेय बीजेपी और सभी सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रहे हैं, वहीं जेडीयू के सांसद को भी इस बात पर यकीन है कि इन तीन राज्यों में मोदी मैजिक चला है और मोदी है तो मुमकिन है.

सुनील कुमार पिंटू कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में मोदी मैजिक चला है. बीजेपी तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है. बीजेपी का नारा है मोदी है तो मुमकिन है और मोदी मैजिक क्या है जनता ने इस पर मुहर लगाकर इस बात को सही कर दिया है कि सही में मोदी मैजिक है. प्रधानमंत्री की तरफ से चार जातियों की बात कहे जाने पर जेडीयू सांसद ने कहा जब तक यह चार जाति ऊपर नहीं आएगी तब तक विकास नहीं कर पाएंगे. महिलाओं, नौजवानों, किसानों और गरीबों का विकास जरूरी है. हमारा लक्ष्य 2047 तक दुनिया में नंबर वन देश बनना है. लिहाजा, हम इन चार जातियों को आगे उठाएं और उनका विकास करें.

इसके पहले पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आते ही जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने विपक्षी इंडिया गठबंधन में प्रमुख पार्टनर कांग्रेस के ऊपर मोर्चा खोल दिया. जेडीयू सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने अपने सहयोगियों को अब तक नजर अंदाज किया था. कांग्रेस ने अपने सहयोगियों को कोई भाव नहीं दिया, जिसके चलते ऐसा हुआ है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनके ध्यान में आया है पहले कांग्रेस ने सबको नजरअंदाज किया.

उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में इसी के चलते भाजपा से कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है. पिंटू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपना वर्चस्व दिखाने के चक्कर में ना जदयू को ना ही आरजेडी को ना ही समाजवादी पार्टी को ना हेमंत सोरेन को भाव दिया. उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को क्षेत्रीय दलों के पीछे बैकफुट पर आना पड़ेगा. अगर कांग्रेस पार्टी अपने आप को सुप्रीमो बनना चाहेगी तो जो परिणाम तीन राज्यों का आया है वही 2024 का भी होगा.एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन के भीतर अंतर्विरोध देखा जा रहा है वहीं जेडीयू के सांसद की तरफ से मोदी मैजिक पर भरोसा जताए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

12 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

13 घंटे ago