Bihar

BPSC TRE : परीक्षा और योगदान में अलग-अलग शख्स, फोटो मिलान में पकड़ा बिहार शिक्षक भर्ती की जॉइनिंग का फर्जीवाड़ा

फर्जी तरीके से स्कूल में जॉइनिंग कर लेने वाले तीन शिक्षकों पर एफआईआर का आदेश दिया गया है। शिक्षक नियुक्ति के प्रथम चरण में आयोजित परीक्षा में किसी और ने आवेदन में अपने फोटो के जरिए परीक्षा दी, जबकि स्कूल में ज्वानिंग दूसरे ने अपने फोटो के आधार पर कर ली। शिक्षा विभाग मुख्यालय में वैसे सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बुलाया था, जिनका स्कूल में योगदान के बाद कंप्यूटर द्वारा योगदान स्वीकृत नहीं किया गया था। मुख्यालय में कंप्यूटर से फोटो मिलान में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।

बीपीएससी से प्रथम चरण में विद्यालय अध्यापक के पद पर अनुशंसित अभ्यर्थी इन तीनों अभ्यर्थियों पर एफआईआर कराने के लिए मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद ने संबंधित जिलों सहरसा और वैशाली के डीईओ को पत्र भेजा है।

वैशाली में सामान्य विषय में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पद पर राजनंदन पासवान के पुत्र मुन्ना पासवान ने स्कूल में योगदान कर लिया था। सहरसा में कक्षा 9 व 10 के शिक्षक पद पर चंद्रेश्वरी यादव के पुत्र श्रवण कुमार और हरिदेव यादव के पुत्र अजीत यादव ने स्कूल में योगदान कर लिया था। इन अभ्यर्थियों का योगदान कंप्यूटर के द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया था।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) वैशाली के साथ अभ्यर्थी के योगदान स्वीकृति के लिए अभ्यर्थी का फोटो आवेदन में लगे फोटो के साथ मैच नहीं किया। ऐसे में अभ्यर्थी द्वारा अन्य के प्रमाण पत्र/आवेदन पत्र पर योगदान का प्रयास किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने दोनों जिलों के डीईओ से कहा है कि उपलब्ध कागजात और साक्ष्यों के आधार पर अभ्यर्थी के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कराएं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

4 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

18 घंटे ago