Bihar

बिहार में पंचायत उपचुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 28 दिसंबर को होगा मतदान, देखिए पूरा शेड्यूल

बिहार में पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 दिसंबर को मतदान होगा. नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू होगी और 15 दिसंबर तक चलेगी. इस संबंध में पंचायती राज विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

30 दिसंबर को होगी मतगणना

उप चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 दिसंबर को मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा. वहीं वोटों की गिनती का काम 30 दिसंबर को कराया जायेगा. वोटिंग सभी प्रखंडों के मुख्यालय में कराई जाएगी.

20 दिसंबर नामांकन ले सकते हैं वापस

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में रिक्त सीटों को लेकर नौ दिसंबर से नामांकन दाखिल किए जाएंगे. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गयी है. वहीं नामांकन पत्रों की जांच 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक की जायेगी. प्रत्याशियों के लिए 20 दिसंबर तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. उसी दिन सिंबल भी आवंटित कर दिया जायेगा.

आदर्श आचार संहिता लागू

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही सभी रिक्त निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है. आदर्श आचार संहिता 30 दिसंबर को मतगणना के बाद समाप्त हो जायेगा. उपचुनाव में सभी पदों के लिए मतदान इवीएम के माध्यम से कराया जायेगा.

1675 रिक्त पदों के लिए हो रहे चुनाव

बता दें कि राज्यभर कुल 1675 पदों के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है उसमें जिला परिषद सदस्य के चार पद, ग्राम पंचायत मुखिया के 21 पद, ग्राम कचहरी सरपंच के 36 पद, पंचायत समिति सदस्य के 20 पद, पंचायत सदस्य के 353 पद और ग्राम कचहरी पंच के 1241 पद शामिल हैं. कुल पदों में पटना जिले में 103 पदों पर उपचुनाव होना है. जिसमे पांच के सबसे अधिक 75 पड़ हैं. वार्ड सदस्य के 21 और पंचायत समिति सदस्य की तीन सीटें खाली है. इसके अलावा पटना जिले में सरपंच के भी तीन पद रिक्त हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग ने लिखा पत्र

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने सभी जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) को इस आशय का एक पत्र जारी किया है. इसमें कहा गया है कि पंचायत उप चुनाव कराने को लेकर दो दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. अब इन सभी पदों पर उप चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जाये.

गौरतलब है कि बिहार में पंचायत चुनाव 2021 में हुआ था. लेकिन पंच समेत कई पद खाली रह गए थे. जिसके बाद रिक्त पदों के लिए 2022 में उपचुनाव कराया गया था. इसके बाद भी पंच के पद पर उम्मीदवार नहीं मिले. इसलिए पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग से रिक्त पदों पर उपचुनाव करानी की अनुशंसा की थी.

चुनावी कार्यक्रम

  • नामांकन करने की तिथि – 09 से 15 दिसंबर
  • नामांकन पत्रों की जांच – 16 से 18 दिसंबर
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि – 20 दिसंबर
  • मतदान की तिथि – 28 दिसंबर
  • मतगणना की तिथि – 30 दिसंबर
  • कुल पद – 1675

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

17 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

22 घंटे ago