Bihar

बिहार: दारोगा परीक्षा के अगले दिन ही पकड़ा गया सॉल्वर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वाली सेटिंग देख चकराई पुलिस

बिहार में रविवार को दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा थी. परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लिक होने के कारण पूरी व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गए थे. लेकिन, पुलिस ने परीक्षा के अगले ही दिन सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. एसआईटी टीम को यह कामयाबी मिली है. 17 दिसंबर को दारोगा भर्ती आयोजित किया गया था. इस परीक्षा में सॉल्वर गैंग के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों को पैसा लेकर प्रशन -उत्तर उपलब्ध कराने का काम किया था.

एसआईटी टीम के सदस्यों ने इस बात का रहस्योघाटन किया है. पुलिस ने सॉल्वर गैंग के पास से पांच वॉकी-टॉकी, आठ चार्जर, ब्लूटूथ डिवाइस तीन, रिसीवर डिवाइस सात, रिसीवर डिवाइस में लगने वाला छोटा बैट्री तेरह, पांच मोबाइल, 17 हजार 500 रूपया नकद, एटीएम डेबिट कार्ड छह, जियो/एयरटेल सीम नौ, दारोगा परीक्षा का प्रश्न-उत्तर लिखा कागज, ओएमआर शीट/किताब दो एवं एक लग्जरी कार को जब्त किया है.

क्या कहते हैं एसपी

पूरे मामले की जानकारी देते हुए लकीसराय के एसपी पंकज कुमार ने बताया कि दारोगा भर्ती परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग के सदस्य लखीसराय में काफी सक्रिय थे. इसके लिए एएसपी रौशन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया. एसआईटी की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक स्थित रूकमणि होटल में छापेमारी कर तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए धीरज कुमार एवं श्रवण कुमार लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा गांव का रहने वाला है.

जबकि मिथुन कुमार मुंगेर जिले के संग्रामपुर का रहने वाला है. बताते चलें कि सिपाही भर्ती परीक्षा में भी इनकी संलिप्तता सामने आई थी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और सॉल्वर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

18 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

19 घंटे ago