Bihar

बिहार के शेखपुरा में 5 किलो सोने की लूट, दो करोड़ बताई जा रही कीमत; 6 नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बिहार में शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत मुख्य बाजार में स्थित आशीर्वाद गोल्ड लोन में 5 किलो सोने के लूट की मामला सामने आया है। लूट की इस घटना को आधा दर्जन अपराधियों ने अंजाम दिया।

सभी अपराधी नकाबपोश थे और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। लूट के बाद अपराधी 5 किलो सोना लेकर भागने में सफल रहे, जिसकी कीमत 2 करोड रुपए बताई जा रही हैं।

जानकारी देते हुए सहायक प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि ग्राहक बनाकर के अपराधी आए और फिर कर्मचारियों को पिस्तौल के बल पर कब्जा में ले लिया और लॉकर रूम को तोड़कर के 5 किलो सोना लेकर भाग गए।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। सूचना के बाद इंस्पेक्टर सुनील दत्त भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह सूचना के बाद पुलिस सक्रिय है। अपराधियों के धर पकड़ को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

26 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago