Bihar

ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में नाम जुड़ने के बाद हुलास पांडे ने चिराग की लोजपारा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

11 साल पहले हुए ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की सीबीआई जांच में अपना नाम सामने आने के बाद चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (राष्ट्रीय) के संसदीय बोर्ड से हुलास पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सीबीआई जांच पर हैरानी जताई है।

हुलास पांडेय ने CBI के अधिकारियों के ऊपर नाम जोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्या कांड में मेरा नाम जोड़ा जा रहा है, उसमें कहीं से कोई सच्चाई नही है। सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नही।

लोजपारा नेता ने कहा कि 2012, 13 की घटना है ये. 10 वर्षों के बाद मेरा नाम जोड़ना कहीं न कहीं से चुनावी षड़यंत्र है। जब जब चुनाव आता है मेरा नाम जोड़ कर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जाती है।

आप सब इस घटना का अध्ययन करेंगे आरा और गांव जाएंगे तब आपको पता चल जाएगा की लोग क्या कहते हैं। पॉलिटिकल षड्यंत्र से मेरा नाम इसमें जोड़ा गया है।

CBI से मेरा कोई विरोध नही

CBI से मेरा कोई विरोध नही है. लेकिन CBI में जरूर कोई अधिकारी हैं जो हमारे राजनीतिक विरोधी पार्टी से जुड़े हैं और मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. हमने संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से  इस्तीफा दे दिया है ताकि कोई ये नही कह सके कि आरोप लगने के बाद भी पद पर कैसे बैठा है.

ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या से मेरा कोई लाभ नहीं

हुलास पांडेय ने कहा कि मेरा नाम इसमें जोड़ने वालों का मैं नाम नही लेना चाहता. किसी का नाम लेकर उसका कद नही बढाना चाहता हूं. ब्रह्मेश्वर मुखिया जी की हत्या से मेरा क्या फायदा और मेरा कोई मतलब रहा हीं नहीं है.

इस हत्या कांड के आरोपी का नाम उजागर करने वाले को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा हुई थी. लगता है 10 लाख रुपये की लालच में कोई खड़ा हो गया हो. बेरोजगारी बहुत है, 10 लाख की लालच में मेरा नाम जोड़ा जा रहा। यहां तक कि हत्या के दिन मैं अपने सरकारी आवास पर था अपने 5, 6 सरकारी अंगरक्षक के साथ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

12 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

13 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

17 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

18 घंटे ago