आज दिल्ली में हुई जदयू की कार्यकारिणी की बैठक में वही हुआ, जिसकी अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थी। शुक्रवार को हुई इस बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
अभी तक अगले अध्यक्ष का नाम आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि अब प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार पार्टी की कमान अपने हाथों में ले सकते हैं। उम्मीद है कि शाम तक नाम स्पष्ट हो जाएगा।
खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा होने लगी। विभिन्न राजनेताओं ने अपनी बात कही। इसी बीच बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी से इस संबंध में सवाल पूछने पर उन्होंने दिखाया कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस पर कोई चर्चा नहीं चल रही है।
नीतीश कुमार एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी: सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी हैं। कोई भी अध्यक्ष बने, इससे क्या ही फर्क पड़ता है। नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। पार्टी में इस पर कोई चर्चा नहीं चल रही है। इससे पार्टी को कोई चिंता नहीं है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…