Bihar

नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल की बीच सड़क पर गुंडागर्दी, मृतक के परिजनों को मारने लगे थप्पड़, भारी बवाल

जनता दल यूनाईटेड और उससे जुड़े नेता पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिर चाहे वह दिल्ली में ललन सिंह का इस्तीफा हो या सीएम नीतीश कुमार का अध्यक्ष बनना। अब एक और नया विवाद जदयू के खाते में जुड़ गया है। इस बार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक गोपाल मंडल चर्चा में आए हैं। कारण है सरेआम उनकी दबंगई। छोटी सी बात पर उन्होंने लोगों के बीच दिनदहाड़े एक आम आदमी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों यह कहते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि मरने वाले के परिजन को विधायक ने थप्पड़ मारकर नियंत्रण में किया।

इधर, जदयू विधायक गोपाल मंडल से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह मेरे समर्थक हैं वह मुझे खींच रहे थे। वह मुझे भीड़ को समझाने नहीं दे रहे थे। इस कारण मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया। मैं बेवकूफ नहीं हूं जो चुनाव के वक्त किसी आम आदमी को थप्पड़ मार दूं। मैं आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं। मैं तो पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाने के लिए लगा हुआ हूं। वहीं पीड़ित ने पूछताछ कहा कि बड़े भाई है कोई बात नहीं और आगे उसने कुछ नहीं बताया। हालांकि, जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें गोपाल मंडल के थप्पड़ मारने के बाद पीड़ित हो-हंगामा करना सुनाई पड़ा रहा है। वह कह रहा है नेता है तो क्या हुआ? हमको थप्पड़ मार देगा क्या?

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद लोग कर रहे थे बवाल
दरअसल, शनिवार की सुबह औद्योगिक थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक पर साइकिल सवार एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने दिया था। बुजुर्ग की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जीरोमाइल से सबौर जाने वाली मुख्य सड़क को जामकर मुआवजे की मांग कर रहे थे। तीन घंटे तक लोगों ने मुख्य मार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया। इसी बीच विधायक गोपाल मंडल भी लोगों से मुलाकात करने पहुंचे। मृतक के परिजनों द्वारा विधायक गोपाल मंडल के सामने मुआवजे की मांग लेकर प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच अचानक गोपाल मंडल ने एक शख्स को थप्पड़ मार दिया।

मुआवजा के लिए डीएम और परिवहन विभाग को लिखूंगा लेटर
विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि वह मेरे समर्थक हैं। क्या बड़ा भाई अपने छोटे भाई को थप्पड़ नहीं मार सकता है? इसमें ऐसी कोई बात नहीं जिसे तूल दिया जाए। मरने वाले मेरे विधानसभा क्षेत्र के बगल के पंचायत के रहने वाले हैं। मैं मुआवजे की मांग को लेकर डीएम व परिवहन विभाग को लिखूंगा। परिजनों को मुआवजा दिलाऊंगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

27 मिनट ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

37 मिनट ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

50 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

14 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

16 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

16 घंटे ago