Bihar

बिहार सरकार के मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, एक जवान की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बिहार के रोहतास में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के काफिले में शामिल एक गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया है. यह गाड़ी पुलिस की पाइलट वैन थी, जो मंत्री को स्कॉट कर कैमूर से पटना ले जा रही थी. इस हादसे में पाइलट के चालक की मौत हो गई है. जबकि चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए पटना के लिए रैफर किया गया है. घटना सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे का है.

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में मंत्री की गाड़ी बाल बाल बच गई है. जानकारी के मुताबिक अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैमूर आए थे. देर रात वह अपने काफिले के साथ पटना लौट रहे थे. सबसे आगे पुलिस की पाइलट वैन चल रही थी और उसके ठीक पीछे मंत्री की गाड़ी चल रही थी. उसके पीछे अन्य गाड़ियां थीं. रोहतास जिले से गुजरते समय परस्थुआ थाना क्षेत्र में अचानक कुछ ऐसा हुआ कि पाइलट वैन के चालक का नियंत्रण गाड़ी से छूट गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

इस हादसे में पाइलट का चालक होमगार्ड जमालुद्दीन खां की मौत हो गई. वहीं इस वैन में बैठे चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन पुलिसकर्मियों को आगे के इलाज के लिए सासाराम ट्रामा सेंटर भेज दिया है, वहीं एक पुलिसकर्मी को पटना एम्स के लिए रैफर कर दिया है. घायल पुलिसकर्मी की पहचान रमेश कुमार, मनोज कुमार, अर्चना कुमारी, रानी कुमारी के रूप में हुई है.

रोहतास पुलिस के मुताबिक सभी पुलिसकर्मी डेहरी पुलिस लाइन में तैनात हैं और यहीं से मंत्री जमा खान को स्कॉर्ट करने गए थे. हादसे की जानकारी मिलने पर शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा एवं रोहतास एसपी विनीत कुमार सासाराम ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी. इन अधिकारियों ने सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी को बेहतर इलाज के निर्देश दिए. एसपी विनीत कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

8 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

8 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

9 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

11 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

15 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

20 घंटे ago