Bihar

कब पूरा होगा दरभंगा एम्स का सपना? शोभन में निर्माण का रास्ता साफ; नीतीश सरकार ने मानी केंद्र की यह शर्त…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के दरभंगा में राज्य के दूसरे एम्स का सपना कब तक पूरा होगा? बीजेपी और महागठबंधन के बीच एम्स को लेकर जारी सियासत के बीच जनहित का यह अहम सवाल दब गया था। लेकिन, शोभन बाइपास पर एम्स निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। बिहार सरकार ने केन्द्र सरकार की शर्तों के अनुरूप काम करने पर सहमति दे दी है। राज्य सरकार यहां मिट्टी भराई का काम करने, चार लेन सड़क और बिजली की भी सुविधा बहाल करने पर राजी हो गई है।

बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और संयुक्त सचिव सुधीर कुमार ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत से मिलकर बिहार सरकार का पक्ष रखा। केंद्र सरकार की सभी शर्तों को पूरा करने संबंधित राज्य सरकार की ओर से एक पत्र भी सौंपा। साथ ही दरभंगा में अविलंब निर्माण कार्य शुरू करने का अनुरोध भी किया।

केंद्र सरकार ने शर्त नहीं मानने पर दूसरी जगह जमीन उपलब्ध कराने को कहा था। राज्य सरकार के सहमत होने के बाद शोभन में एम्स बनने की सारी अड़चन दूर हो गई है। चिह्नित स्थल ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर से मात्र तीन किलोमीटर पर है। आमस-दरभंगा फोरलेन से यह महज पांच किलोमीटर तो दरभंगा एयरपोर्ट से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। चिह्नित भूखंड पर मिट्टी भराई के लिए राज्य सरकार 309 करोड़ रुपये स्वीकृत कर चुकी है। राज्य सरकार एम्स के निर्माण के लिए 151.17 एकड़ में से 113.86 एकड़ भूमि निशुल्क हस्तांरित कर चुकी है।

बता दें कि केंद्र सरकार की सहमति के बाद बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज परिसर में राज्य के दूसरे एम्स के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। लेकिन अचानक बिहार सरकार ने इसकी जगह बदल दी। सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा यात्रा के दौरान घोषणा किया डीएमसीएच परिसर के बजाए शोभन बाइपास पर एम्स का निर्माण कराया जाएगा। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्माण स्थल की भौतिक जांच के बाद शोभान बाइपास वाली जमीन को रिजेक्ट कर दिया। इसे लेकर बिहार सरकार और केंद्र के बीच जमकर खींच तान हुई। मामले को लेकर बीजेपी और महागठबंधन के दलों ने जमकर सियासत भी की।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

5 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

7 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

10 घंटे ago