पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों का आज मतगणना हो रहा है. रुझानों में बीजेपी 3-1 की बढ़त लेती नजर आ रही है. बीजेपी जहां मध्यप्रदेश में सरकार बचाने में कामयाब दिख रही है वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पटखनी देती नजर आ रही है. कांग्रेस तेलंगाना में आगे है. यहां राहुल गांधी की पार्टी केसीआर की पार्टी वीआरएस पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. जबकि बीजेपी यहां महज सात सीटों पर आगे है. चार राज्यों के चुनाव परिणाम रुझान को बिहार के नजरिए से देखें तो मध्यप्रदेश में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड शर्मनाक हार की तरफ बढ़ रही है.
एमपी चुनाव में जेडीयू ने अपने 10 उम्मीदवार उतारे थे. इनमें कई सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार को अबतक 100 वोट भी नहीं मिला है. थंडला से तोल सिंह भूरिया अकेले ऐसे जेडीयू उम्मीदवार हैं जिनके वोटों का आंकड़ा हजार पार 1445 है.
कईयों को तो 100 वोट भी नहीं मिले
एमपी में जेडीयू ने नरयोली, थंडला, विजयराघवगढ़, राजनगर,पेटलावद , जबलपुर उत्तर, गोटेगांव, बहोरीबंद, पिछोरे और बालाघाट सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. इनमें नरयोली सीट पर जेडीयू चुनाव नहीं लड़ पाई. बांकी बचे 9 सीटों पर जेडीयू उम्मीदवारों का बहुत खराब प्रदर्शन है.सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो सकती है. इनमें कई सीट तो ऐसे हैं जिनमें जेडीयू उम्मीदवार को 100 वोट भी नहीं मिला है.
पिछला प्रदर्शन भी देख लीजिए
एमपी में जेडीयू 1998 से चुनाव लड़ती आ रही है. तब जेडीयू ने वहां 144 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. इनमें 135 की जमानत जब्त हो गई थी. हालाकि पाटन सीट पर सोबरान सिंह उर्फ बाबूजी की जीत हुई थी. इसके बाद 2003 में पार्टी के उम्मीदवारों की संख्या घट कर 36 हो गई. इसबार भी एक उम्मीदवार सरोज बच्चन नायक जीतने में कामयाब रहे जबकि 33 की जमानत जब्त हो गई. 2008 में 49 में 49 उम्मीदवारों का जमानत जब्त तो 2013 में जेडीयू के 22 उम्मीदवारों में केवल एक अपनी जमानत बचा पाए थे.
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…