Bihar

BPSC परीक्षा में पूछा INDIA अलायंस की फुल फॉर्म का सवाल; BJP ने बताया चोरों की जमात, JDU का पलटवार

बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल पर सियासत तेज हो गई है। दरअसल परीक्षा में इंडिया गठबंधन का फुल फॉर्म पूछा गया। जिस पर बीजेपी ने सवाल खड़े कर दिए है। और बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने इंडिया अलायंस की फुल फॉर्म चोरों की जमात बता डाली। जिसके बाद अब जेडीयू ने भी पटलवार किया है। और भाजपा पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप मढ़ा है।

दरअसल शिक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण चल रहा है। जिसमें मैट्रिक और इंटर के टीचरों के एक लाख 20 हजार पदों पर भर्ती चल रही है। 15 दिसंबर को भर्ती का आखिरी दिन था। जिसमें 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए। इसी परीक्षा में 150 सवाल पूछे गए। जिसमें सवाल नंबर 58 ये था कि हाल में ही बने विपक्षी राजनैतिक दलों के गठबंधन INDIA का पूर्णरूप क्या है।

इसी सवाल पर बीजेपी ने नीतीश सरकार को घेर लिया। प्रवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में इंडिया गठबंधन का फुल फॉर्म पूछा जाता है। ये क्यों नहीं बताते कि ये इंडिया गठबंधन नहीं बल्कि सारे घमंडियों का गठबंधन है। जो चोरों की जमात है। जो ईडी और इनकम टैक्स से बचने के लिए एकजुट हुए हैं। वहीं बीजेपी के हमले का जवाब देते हुए जेडीयू ने भाजपा पर नकारात्म राजनीति करने का आरोप मढ़ा है।

आपको बता दें शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा 7 दिसंबर से शुरू हुई। प्रथम पाली दस से 12.30 बजे तक और द्वितीय पाली 2.30 बजे से पांच बजे तक आयोजित की गयी। शेष आठ से 15 दिसंबर तक की परीक्षा एक पाली में प्रत्येक दिन आयोजित की गई। सबसे ज्यादा आठ दिसंबर को 2 लाख 23 हजार 506 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरे चरण की परीक्षा में कुल आठ लाख 41 हजार 435 अभ्यर्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था।

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

8 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

9 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

13 घंटे ago