Bihar

बिहार के क्रिकेटर सुशांत मिश्रा का आईपीएल नीलामी में कमाल, गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में बिहार के क्रिकेटर सुशांत मिश्रा ने कमाल कर दिया है। दरभंगा जिले में अलीनगर अलीनगर के तुमौल गांव में रहने वाले सुशांत मिश्रा आगामी आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस की ओर से मैदान में जलवा बिखेरेगा। दुबई में हुई आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में सुशांत को गुजरात ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। नीलामी के लिए सुशांत का नाम आते ही तुमौल गांव में लोगों के दिलों की धड़कनें थम गईं। गुजरात टाइटंस की ओर से उन्हें खरीदे जाने के साथ ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने के लिए आस-पड़ोस के लोगों का तांता लग गया।

सुशांत के दादा कृष्णानंद मिश्र सहित परिवार के अन्य लोग मिठाई बांटने में जुट गए। सुशांत के पिता समीर मिश्रा रांची में रहते हैं। सुशांत मिश्रा मूल रूप से दरभंगा जिले के रहने वाले हैं और झारखंड क्रिकेट टीम से खेलते हैं। वे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। झारखंड टीम में उन्होंने 2021 में डेब्यू किया था।

सुशांत मिश्रा भारतीय अंडर 19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अंडर 19 में 21 जुलाई 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास में सुशांत ने अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20 विकेट चटकाए हैं। भारतीय अंडर 19 टीम में उन्होंने 18 मुकाबले खेले हैं। 18 मैचों में उन्होंने कुल 36 विकेट चटकाए हैं।

भारतीय टीम के लिए खेलना ही लक्ष्य : सुशांत

गुजरात टाइटंस के लिए आगामी आईपीएल का हिस्सा बने सुशांत मिश्रा ने हिन्दुस्तान से बात करते हुए कहा कि क्रिकेट उनका पहला प्यार है और भारतीय टीम के लिए खेलना उनका लक्ष्य। सुशांत के आईपीएल में खरीदे जाने के बाद मंगलवार शाम उनके कोच सत्यम उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान सुशांत के पिता समीर मिश्रा और मां ममता मिश्रा भी मौजूद रहे।

हरमू यूथ से क्रिकेट खेलने वाले सुशांत को क्लब के सचिव संजय पांडेय ने भी बधाई दी। सुशांत इस समय जेएससीए स्टेडियम में कैंप में हैं। सुशांत अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और वर्तमान में दक्षिण पूर्व रेलवे में नौकरी करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago