Bihar

बिहार में आसान नहीं क्लर्क, लेखपाल बनना, 12199 पदों के लिए 25 लाख आवेदन, 200 गुना ज्यादा

बिहार में शिक्षक भर्ती के बाद बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से 12वीं पास (BSSC Inter Level Exam 2023) के लिए बंपर वैकेंसी निकली थी. अब इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार कमर कस लें और तैयारी में कोई कमा ना रखें. बिहार में इंटर पास के लिए आई इस वैकेंसी में 12000 पदों पर भर्तियां होनी हैं, लेकिन इसके लिए 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. ऐसे में एक सीट पर 200 से ज्यादा दावेदार हैं.

बिहार में 12वीं पास के लिए निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया था. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी. हालांकि, टेंटेटिव डेट्स के अनुसार परीक्षा का आयोजन जनवरी में हो सकता है.

12000 से ज्यादा वैकेंसी

बिहार स्टाफ सेलेक्शन की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 12199 पदों पर भर्तियां होनी है. इसके लिए 200 गुना से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं. इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार के सरकारी विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, फिलारिया इंस्पेक्टर, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल, पंचायत सचिव और टाइपिस्ट जैसे पदों पर भर्तियां होंगी.

कई फेज में परीक्षाएं

बिहार में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए परीक्षा कई फेज में आयोजित की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 6 अलग-अलग फेज में हो सकता है.

बिहार की इंटर लेवल की इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन दो चरणों में होगा. प्रीलिम्स परीक्षा में एक पेपर जनरल नॉलेज का होगा और इसमें कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे. इस सेक्शन में जनरल स्टडीज, जनरल साइंस और मैथ्स जैसे सब्जेक्ट से सवाल होंगे. इसके लिए कुल 2 घंटा 15 मिनट का समय मिलेगा. इस परीक्षा के बाद पदों की संख्या से पांच गुना अधिक उम्मीदवारों का चयन होगा, जिन्हें मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

4 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

4 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

5 घंटे ago

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

13 घंटे ago