Bihar

‘JDU विधायकों के संपर्क में हैं लालू यादव, कभी भी गिर सकती है नीतीश सरकार’, गिरिराज सिंह का बड़ा दावा

बिहार में सियासी उठापठक जारी है. जेडीयू में हुए फेरबदल को लेकर बीजेपी लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है. अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा किया है. गिरिराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू यादव जेडीयू विधायकों के संपर्क में हैं और नीतीश कुमार की सरकार कभी भी गिर सकती है.

लालू के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं नीतीश- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा, नीतीश कुमार की सरकार 2017 की तरह है. नीतीश कुमार ने ललन सिंह को हटाकर के अपनी लुटिया डुबने से तो बचा ली है लेकिन वह लालू यादव के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं. लालू यादव उनके विधायकों के संपर्क में हैं और सरकार कभी भी गिर सकती है. तेजस्वी यादव सीएम हो सकते है इसको कोई नहीं टाल सकता है. इसका मलतब समझिए की नीतीश कुमार के पास और कोई ऑप्शन नही है. पीएम मैटेरियल छोडिये अब वो सीएम मैटेरियल भी नही रहे हैं.

इससे पहले शुक्रवार को ललन सिंह के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर नीतीश पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था, ‘इसमें बड़ी बात क्या है? नीतीश कुमार पहले भी पार्टी अध्यक्षों को बर्खास्त कर चुके हैं…नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हैं. यह तय है कि वह कुछ दिन और बिहार के सीएम हैं. अब उनके पास एक ही विकल्प है- लालू यादव के सामने आत्मसमर्पण कर दें और तेजस्वी यादव को नया सीएम बनने दें, अन्यथा लालू यादव पार्टियों में फूट डालने और अपनी सरकार बनाने में माहिर हैं.’

ललन ने की थी पार्टी तोड़ने की प्लानिंग!

आपको बता दें कि ललन सिंह के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी भी हाल ही में सामने आई थी. खबर के मुताबिक, ललन सिंह के तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के प्रस्ताव को जब नीतीश कुमार ने ठुकरा दिया तो उसके बाद ही ललन सिंह ने जनता दल यूनाइटेड को तोड़ने की प्लानिंग शुरू कर दी. सूत्रों के मुताबिक कुछ सप्ताह पहले जनता दल यूनाइटेड के तकरीबन 12 विधायकों की एक गुप्त बैठक हुई थी और डील के मुताबिक ललन सिंह इन 10-12 विधायकों की मदद से तेजस्वी यादव की ताजपोशी कराने के चक्कर में थे, लेकिन इस सीक्रेट मीटिंग की भनक नीतीश कुमार को लग गई. ललन सिंह अगर अपने प्लानिंग में कामयाब हो जाते तो उन्हें आरजेडी राज्यसभा भेज सकती थी.

नीतीश कुमार ने अपने हाथों मे ली जेडीयू की कमान

इसके बाद नीतीश सक्रिय हुए और शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह के इस्तीफा देने के बाद उन्हें जनता दल यूनाइटेड का अध्यक्ष चुना गया था. इस फैसले पर JDU के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, ‘नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के विचारों के संयोजक और विचारों के प्रधानमंत्री हैं. मैं बहुत स्पष्ट रूप ये यह आपको कहना चाहता हूं.’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago