Bihar

कोरोना को लेकर अलर्ट हुई बिहार सरकार, नीतीश-तेजस्वी ने की हाई लेबल मीटिंग; दिये ये निर्देश

देश में कोरोना के नए वेरियंट के सामने आने के बाद संक्रिमित मरिजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों को एडवाइजरी जारी की है और लगातार बैठकें कर हालात की पल-पल की जानकारी ली जा रही है। बिहार में भी कोरोना के दो मरीजों के मिलने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हाई लेबल बैठक की है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ सभी बड़े पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम नीतीश ने कोरोना के ताजा हालात की जानकारी ली और विषम परिस्थितियों में इससे कैसे निपटा जाए इसको लेकर तैयारियों की समीक्षा की है। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हालात पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि राजधानी में लंबे समय के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की पहचान हुई है। एक मरीज केरल की यात्रा करके लौटा है, जबकि दूसरा संक्रमित असम की यात्रा करके लौटा है। दोनों मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रहने का परामर्श दिया गया है। एक मरीज के सैंपल की जांच आइजीआइएमएस में और दूसरे के सैंपल की जांच इएसआइसी अस्पताल, बिहटा में की गयी है। बुधवार को राज्य भर में 2600 सैंपलों की जांच की गयी है। 

 

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

29 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago