Bihar

बिहार: लड़की से छेड़खानी करते पकड़े गए…उठक बैठक कराई, गांव वालों ने पोल से बांधा

बिहार के मुजफ्फरपुर में आशिक मिजाज मनचलों को छात्रा से छेड़खानी करना मंहगा पड़ गया. छात्रा से छेड़खानी करते दोनों मनचलों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. दोनों मनचलों को बिजली के खंभे में बांध दिया गया. गुस्साए ग्रामीणों ने मनचलों की जमकर पिटाई भी की. कड़ाके की ठंड में दोनों आरोपी कई घंटों तक खंभे में बंधे रहे. यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना क्षेत्र के शाहपुर मरीचा का है.

मनचलों को खंभे में बंधा देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. गुस्साई भीड़ ने मनचलों से वहीं पर कान पकड़ कर उठक-बैठक लगवाई. साथ ही चेतावनी दिया कि आगे से ऐसी कार्रवई की तो पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा. ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को न देकर उनके परिजनों को दे दी.

छेड़खानी के साथ छात्राओं का बनाते थे वीडियो

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मनचले स्कूल पढ़ने जाने वाली छात्राओं के साथ अक्सर ही छेड़खानी करते थे. उनका वीडियो भी बनाते थे. छात्राओं नें युवकों से परेशान होकर अपने अभिभावक को इस करतूत की जानकारी दी. छात्राओं के परिजन दोनों मनचलों को काफी दिनों से खोज रहे थे.

ग्रामीणों ने मनचलों से कागज पर लिखवाया

तड़के सुबह पुल के पास दोनों मनचले दिखाई दिए. तभी परिजनों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने लड़कों को बिजली के खंभे से बांध दिया. ग्रामीणों की जानकारी पर मनचलों के परिजन भी घटना स्थल पर आ गए. तभी गुस्साई भीड़ ने युवकों को कान पकड़कर उठक बैठक कराया. कागज में उनसे लिखवाया कि आगे से वह दोबारा से ऐसा काम नही करेंगे. साथ ही ये भी चेतावनी देते हुए लिखवाया गया कि दोबारा ऐसा किया तो पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

6 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

16 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago