ब्राह्मण अधम हो, पतीत हो, नीच हो फिर भी वह पूजनीय है; अपमान किया तो कुल का नाश हो जाता है…’, बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे के बयान पर हो रहा विवाद
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के एक बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। आईपीएस की नौकरी छोड़कर धार्मिक प्रवचन देने वाले गुप्तेश्वर पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते हैं, ‘ब्राह्मण के श्राप से कुल का नाश हो जाता है।’
बिहार में जातियों को लेकर जारी राजनीति के बीच गुप्तेश्वर पांडे के बयान की आलोचना हो रही है। वीडियो किसी धार्मिक कथा या उपदेश कार्यक्रम है। गुप्तेश्वर पांडे कहते हैं, ‘अगर ब्राह्मण श्राप दे तो, पूरे कुल का नाश हो जाता है।’

गुप्तेश्वर पांडे मधेपुरा में भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर एक आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहते हैं, ‘अगर किसी ब्राह्मण का अपमान हो जाए तो ब्राह्मण श्राप देता है। ब्राह्मण के ह्रदय में अगर तकलीफ होती है तो, उसके श्राप से पूरे कुल का नाश हो जाता है। इसलिए हमें ब्राह्मण के क्रोध से बचना चाहिए। ये शास्त्रों में लिखा हुआ है।’

गुप्तेश्वर पांडे आगे कहते हैं, ‘अगर आपको ब्राह्मण अधर्मी, नीच-पतीत भी दिखाई देता हो या कुछ भी हो, लेकिन उसको क्रोध नहीं दिलाना चाहिए। उसके पूर्व जन्म की उसकी तपस्या है तभी वह ब्राह्मण कुल में पैदा हुआ है। ये कभी नहीं भूलना चाहिए। कभी भी गलती से भी, ब्राह्मण और संत का अपमान नहीं करना चाहिए। आज लोग ये बात मानते नहीं हैं।’

"ब्राह्मण कितना भी अधम हो, पतित हो, नीच हो, अन्यायी हो, अत्याचारी हो उसका अपमान नहीं करना चाहिए।" – गुप्तेश्वर पांडे, पूर्व डीजीपी बिहार
हम बिहार सरकार से मांग करते है कि गुप्तेश्वर पांडे द्वारा जितने भी केस बरी किए गए उनकी जांच होनी चाहिए निश्चित रूप से इसने अन्याय किया है। pic.twitter.com/doFlvvgN16
— Tribal Army (@TribalArmy) December 23, 2023





