Bihar

BPSC TRE 2 Admit Card: शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी, यहां देखिए डायरेक्ट लिंक

राज्य में एक लाख 22 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए दूसरे चरण की परीक्षा का प्रवेश-पत्र जारी कर दिया गया है। शनिवार से अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य भर में 540 केन्द्रों पर परीक्षा होगी। इसमें सवा सात लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटाग्राफ (साइज 25 केबी, डाइमेंशन 250×250) अपने डैशबोर्ड में लॉगिन के बाद अपलोड करेंगे एवं उसके बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा। बीपीएससी शिक्षक भर्ती-2 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in/ पर कैंडिडेट्स लॉगइन में जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC TRE-2.0 Admit Card Link

डाउनलोड किये गये ई- प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के रूप में दर्ज होगा। इसमें केन्द्र कोड (सेंटर कोड) एवं जिला का नाम अंकित रहेगा। आयोग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार वर्ग 6-8 एवं वर्ग 9-10 से संबंधित वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने सामाजिक विज्ञान का चयन किया है, वैसे अभ्यर्थी इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिशास्त्र में किसी दो विषय जिसमें से एक विषय इतिहास या भूगोल चुना है वे अपने विषय का चयन करके ही प्रवेश पत्र डाउनलोड से संबंधी आवश्यक प्रक्रिया करेंगे।

BPSC TRE-2 Admit Card Notice

2017 के पूर्व की 18 माह की डीएलएड डिग्री मान्य होगी

वहीं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में डीएलएड की डिग्री मान्य है। अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षक जो 10 अगस्त 2017 के पूर्व से कार्यरत हैं उनकी 18 माह की डीएलएड डिग्री मान्य होगी। इसके अलावा वैसे अभ्यर्थी जो शिक्षा विभाग एवं पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के अन्तर्गत शिक्षक पद के लिए (वर्ग 6-8 संगीत / कला विषय को छोड़कर) आवेदन किये हैं तथा दोनों विभाग के लिए अलग-अलग विषयों का चयन किया गया है, उन्हें केवल शिक्षा विभाग के लिए चयनित विषय के परीक्षा में सम्मिलित होना है।

सभी अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र ले जाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सुपूर्द कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी पांच दिसंबर 2023 से उपलब्ध करायी जाएगी। एक घंटा पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

7 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

8 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

8 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

11 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

11 घंटे ago