Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 घंटे में भी हो सकती है बूंदा-बांदी, कुछ जगहों पर चल सकती है पछिया हवा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार समेत समस्तीपुर जिले में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रह सकते है। इस दौरान अगले 12 से 24 घंटो में कहीं-कहीं बूंदा-बूंदी हो सकती है। उसके बाद के मौसम शुष्क रहेगा। डॉ .राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 6 नवम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 2 से 3 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलेगी।

कुछ स्थानों पर पछुआ हवा भी चलने की संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री एवं न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

इससे पहले शुक्रवार के सुबह की शुरुआत भी बूंदाबांदी से हुई। हालांकि शहर में चंद मिनट ही बूंदाबांदी हुई, लेकिन कुछ ग्रामीण इलाकों में देर तक बूंदांबांदी जारी रही। इससे ठंड का अहसास होने के कारण सुबह घर से निकलने वाले लोग अपने को गर्म कपड़ों में लपेटे हुए थे। हालांकि कंपाने वाला ठंड नहीं था, लेकिन लोगों का कहना था कि शुरुआती ठंड ही लोगों पर विपरीत असर डालती है। जिससे अपने को बचाना जरूरी है। सुबह से आसामन में छाया कही दस बजे तक तो कही 12 बजे तक बरकरार रहा। उसके बाद हल्की धूप निकली। वहीं शाम में पांच बजे के पहले से ही अंधेरा छाने लगा।

5 दिसंबर तक शुरू करें गेंहूं के पिछात किस्मों की बुआई :

वैज्ञानिक ने आगामी 5 दिसंबर तक गेहूं के पिछात के किस्मों की बुआई शुरू करने के साथ ही सिंचित व समकालीन गेहूं की बुआई 5 दिसंबर तक प्राथमिकता देते हुए संपन्न करने की सलाह दी है। वहीं गणना की रोपाई के लिए स्वास्थ्य बीज का चयन करने, रवि की बुआई संपन्न करने, आलू की बुआई करने, चना की बुआई करने व राई के पिछात किस्म के बुआई की सलाह दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

8 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

11 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

11 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago