Bihar

हमारा प्यार देखा है, अब दुश्मनी भी देखेंगे; सम्राट चौधरी ने बिहार से बाहर नीतीश की रैली पर दिया करारा जवाब…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों की गतिविधि तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ऐक्शन में है। बिहार के बाहर झारखंड और उत्तर प्रदेश में उनका कार्यक्रम घोषित हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार यूपी के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेगे। पीएम मोदी के गढ़ बनारस में भी नीतीश कुमार रैली करेंगे। उधर बीजेपी नीतीश कुमार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर हमलावर है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जेडीयू के सर्वे सर्वा नेता पर बड़ा प्रहार किया है।

बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने अभी तक बीजेपी का प्यार देखा था। लेकिन अब उसकी दुश्मनी भी देखेंगे। कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जिसका समर्थन करती है उसके साथ अंधा प्यार करती है। इसके लिए कोई शर्त नहीं देखती। लेकिन उस प्यार को नीतीश कुमार भूल गए। उनके पास बीजेपी से कम विधायक थे। मगर बीजेपी ने नीतीश को अपने कंधे पर बैठाया और सरकार की कमान उनके हाथों में सौंप दिया। मगर नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान करते हुए धोखा दिया।

सम्राट चौधरी ने कहा है कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने कर्पूरी ठाकुर को दो बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। लालू प्रसाद यादव को भी बीजेपी ने समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनाया था और नीतीश कुमार को कंघे पर बैठाकर बिहार का सीएम बनाया। कोई ऐसा नहीं है जिसे नीतीश कुमार ने कभी कंधे पर बैठाया हो। एक समय ऐसा भी था जब मात्र 6 विधायक होने पर उन्हें सीएम बनाया गया। अब देश में अब नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा वाली बीजेपी है। उनसे दुश्मनी भी करेंगे तो ठीक से करेंगे।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी के खिलाफ नीतीश कुमार का ऐक्शन प्लान तैयार है। जेडीयू सीएम नीतीश की उत्तर प्रदेश और झारखंड में चुनावी रैलियां कराने की तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से होगी। नीतीश इसी महीने बनारस में मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भर सकते हैं। कुर्मी बाहुल्य इलाके वाराणसी के रोहनियां में 24 दिसंबर को उनकी जनसभा कराने की तैयारी की चल रही है। झारखंड के रामगढ़ में भी उनका कार्यक्रम होने वाला है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

7 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago