बिहार के नालंदा जिले की ये वारदात सन्न कर देने वाली है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में खौफ पसर गया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की लाश को तीन किलोमीटर तक घसीटा और फिर उसे जमीन में दफन कर दिया। ये सब कुछ सारे थाना क्षेत्र के ओंदा गांव में हुआ। आखिर में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर खंधे से जमीन में दफन मृतक लड़की के शव को बरामद किया है। लड़की का उम्र सिर्फ 16 साल थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया। यही नहीं अब परिवार की महिलाएं भी कुछ नहीं बोलना चाह रहीं।
नालंदा में खौफनाक वारदात
आरोपी पिता ने दो शादियां कर रखी हैं। उसकी पहली पत्नी से उसे चार बेटियां हैं जबकि दूसरी पत्नी से तीन बेटे और एक बेटी है। आरोपी पिता जुए और नशे की लत का शिकार था। मृतक लड़की गांव के ही स्कूल में 10वीं में पढ़ती थी। गांव में दबी जुबान से चर्चा है कि लड़की का किसी युवक से अफेयर था। इस अफेयर से उसका पिता बुरी तरह से बिफरा हुआ था। इसी को लेकर शनिवार को उसने अपनी बेटी को मार डाला। फिर गांव से तीन किलोमीटर दूर उसकी लाश को जमीन में गाड़ दिया।
इस तरह से हुआ कांड का खुलासा
सारे थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने शनिवार की शाम थाने में खबर दी थी कि गांव के ही एक शख्स ने अपनी बेटी की हत्या कर उसकी लाश को दफना दिया है। खबर मिलते ही पुलिस की एक टीम फौरन ही गांव में पहुंच गई। इसके बाद लड़की के घर पहुंची। घर में मौजूद महिलाओं से पुलिस ने पूछताछ की तो उन सबने अपना मुंह खोलने तक से इनकार कर गिया। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लाश को ढूंढना शुरू किया।
ऐसे ढूंढी गई लड़की की लाश
खोजबीन के बाद भी पुलिस और गांव वालों को लड़की पता नहीं चल रहा था। लेकिन इसी बीच नदी किनारे लड़की की लाश दबाए जाने का शक हुआ। फिर पुलिस वहीं पहुंची और एक जेसीबी को बुलवाया गया। नदी के किनारे उन जगहों पर खुदाई की गई जहां की मिट्टी ताजा लग रही थी। इसी के बाद जेसीबी ने जब थाई पीपर खंधा में खुदाई शुरू की तो लड़की की लाश नजर आ गई। पता चला कि किशोरी के शव को सीधा जमीन में दफन किया गया था। जिसके कारण गड्ढे या किसी तरह की खुदाई के निशान नहीं दिख रहे थे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पिता की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…