Bihar

बिहार ने जल प्रबंधन की दिखाई एक नई राह, बोले संजय झा- रिकॉर्ड समय में पूरी हुई हर घर गंगाजल योजना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

सूचना एवं जनसंपर्क सह जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कहा है कि ”गंगा जल आपूर्ति योजना” के जरिये बाढ़ के पानी का पेयजल के रूप में उपयोग कर बिहार ने जल प्रबंधन की एक नई राह दिखाई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पना के अनुरूप जल संसाधन विभाग, बिहार की यह अतिमहत्वाकांक्षी योजना रिकॉर्ड समय में पूरी होने पर हम सबको सुखद अनुभूति हो रही है. इस योजना की सफलता आने वाले वर्षों में देश-दुनिया, खासकर पूरे उत्तर बिहार में बाढ़ प्रबंधन के लिए एक नई दृष्टि प्रदान करेगी.

तीनों शहरों में एक साल का अनुभव सफल रहा

मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि गंगा जल आपूर्ति योजना का काम 2019 में शुरू किया गया था. पहले तीन शहर गया, बोधगया और राजगीर में पहुंचाया चौथा शहर नवादा था. इससे पहले तीनों शहरों में एक साल का अनुभव सफल रहा है. वहां गर्मी के दिनों में पेयजल की भारी किल्लत रहती थी. हालांकि योजना के समय ही बीच में कोरोना आ गया. इसके बावजूद समय पर काम पूरा हुआ. अब नवादा शहर में करीब 14 हजार घर में भी पेयजल पहुंच जायेगा. उन्होंने कहा कि देश में यह अपने आपमें अनूठा काम था. हालांकि अभी कुछ दिन तक तहकीकात की जरूरत है. इसके सफल होने पर बिहार के अन्य जगह पर भी जल प्रबंधन कर बाढ़ की विभीषिका कम की जा सकेगी साथ ही सिंचाई व्यवस्था हो सकेगी.

नीतीश ने गंगाजल पीकर किया शुभारंभ

मालूम हो कि राज्य के तीसरे शहर नवादा में शुक्रवार को गंगा जल हर घर तक पहुंचाने की योजना जमीनपर उतर आयी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं नवादा के कादिरगंज के पौरा गांव में गंगाजल पीकर इस योजना को नवादा के लोगों को समर्पित किया. लोकार्पण के साथ ही गंगाजल के रूप में शुद्ध पेय जल हर घर तक पहुंचने लगा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गंगाजल आपूर्ति योजना के कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों और अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री मोतनाजे पहुंचे और मोतनाजे जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली.

ऐसे नवादा के घर घर पहुंचेगा पानी

इस योजना के तहत गंगाजल राजगृह जलाशय से लगभग 20 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर नवादा के पौरा में जल-शोधन संयंत्र तक गंगाजल को पहुंचाया जा रहा है. वहां से नवादा शहर के घर-घर में बुडको (नगर आवास एवं विकास विभाग) द्वारा पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है. इस योजना के शुरू होने से नवादा शहर के लोगों के साथ-साथ होटल, धर्मशाला, शिक्षण संस्थान इत्यादि में भी पेयजल की आपूर्ति होगी. इससे भू-गर्भ जल पर निर्भरता कम होगी. साथ ही भू-गर्भ जल का दोहन कम होगा और धीरे-धीरे जल स्तर में बढ़ोतरी होगी. यह पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल योजना है और इससे पूरा वातावरण बेहतर होगा.

36 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी साफ करने की क्षमता

नवादा के पौरा में इस जल-शोधन संयंत्र में 36 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी को साफ करने की क्षमता है. वहीं पर एक मास्टर अंडरग्राउण्ड रिजर्वायर का निर्माण भी किया गया है. इसमें 36 मिलियन लीटर पानी साफ करने के बाद रखा जा सकता है. व्यवस्था ऐसी की गई है कि मास्टर अंडरग्राउंड रिजर्वायर से सीधे बुडको के चार संप हाऊस में पानी भेजा जाएगा. संप हाऊस से पंप के माध्यम से पानी को चार वाटर टैंकों में भेजा जाएगा. प्रत्येक वाटर टैंक की क्षमता लगभग साढ़े चार लाख लीटर है.

प्रत्येक परिवार को मिलेगा प्रतिदिन 135 लीटर पीने का पानी

वाटर टैंकों के माध्यम से नवादा शहर के सभी घरों को पानी की आपूर्ति की जाएगी. इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर (8-9 बाल्टी) की दर से गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी. विद्युत आपूर्ति के लिए पौरा स्थित जल-शोधन संयंत्र के पास ही अलग से विद्युत सब-स्टेशन का भी निर्माण किया गया है.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन सह सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री संजय कुमार झा, उद्योग मंत्री सह नवादा जिला के प्रभारी मंत्र

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

40 मिनट ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

3 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

4 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

14 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

15 घंटे ago