Bihar

बिहार: बकरी ने अजीबो-गरीब बच्चों को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़

बिहार के बेतिया में एक बकरी ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है, जो कैतूलह का विषय बना हुआ है। घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के अहीर टोली गांव कि है।

जानकारी के अनुसार, नौतन थाना क्षेत्र के अहीर टोली गांव निवासी सरल यादव की बकरी ने एक मेमने को जन्म दिया है। लेकिन जन्म के बाद वह मेमना अजीब सूरत का दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि मेमने की दो आंखे हैं, लेकिन वे एक ही पलक के नीचे हैं। जो अजीब तरह से दिखाई दे रही हैं। देखने पर वह किसी अलग जाति-प्रजाति का लग रहा है। इस मेमने को देखने के लिए घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भी भीड़ उमड़ पड़ी है। गांव में भी यह बात आग की तरह फैल चुकी है।


बेतिया में जन्म लेने वाले बकरी के इस मेमने को लोग अद्भुत और चमत्कार मान रहे हैं। इस मेमना के जन्म लेते ही इसके अलग रूप की चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी और देखने वालों की भीड़ जुटने लगी है। बताया जा रहा है कि इस बकरी के मेमने का रूप अलग है। इसकी सामान्य जगह पर आंखें नहीं हैं, बल्कि इसके मस्तिष्क के नीचे दोनों आंखें बिल्कुल सटी हुई हैं।

इधर, बकरी के मालिक सरल यादव ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से बकरी पालन करता है। इतने लंबे वक्त में उसने किसी बकरी को ऐसे बच्चों को जन्म देते नहीं देखा। उन्होंने बताया कि इस जन्में मेमने को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भी भीड़ उमड़ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

8 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

13 घंटे ago