समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में आज यानी 10 दिसंबर को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर इस अभियान का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से चलाया जा रहा है। इसमें हमें सफलता भी मिली है। इस बीमारी से हमारा देश निजात पा चुका है। अब इस वायरस को पूरे भारतवर्ष से मिटा दिया गया है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि हमारे पड़ोसी देश अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में अभी भी पोलियो के कुछ केस हैं। डर है की किसी माध्यम से यह अपने देश में भी पहुंच सकता है। इसलिए एहतियातन इस अभियान को चालू रखा गया है। बता दें कि लगभग 2 हजार से अधिक टीम को प्लस पोलियो पिलाने के लिये लगाया गया है। वहीं 234 ट्रांजिट दल, 94 मोबाइल टीम एवं 60 वन मैन दल का गठन किया गया है।
पोलियो जल्दी से फैलने वाली एक बीमारी है। जो ज्यादातर छोटे बच्चों को ज्यादा प्रभावित करती है। यह एक जानलेवा बीमारी है जो बच्चों के सीधा नर्वस सिस्टम पर अटैक करती है। इसलिए पोलियो का टीकारण बेहद जरूरी है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…
समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…